फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: झाड़ फूंक के चक्कर में हुई थी शख्स की हत्या, आरोपी भतीजा समेत दो गिरफ्तार

Tue, 27 Jul 2021 02:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पिता की मौत के बाद दो ट्रक, कंबाइन बिकने, जानवरों के मरने पर हो गया था चाचा पर शक, आरोपी बोला, कई सोखाओं ने चाचा द्वारा ही सोखईती कर बर्बाद करने की उसे दी थी जानकारी।
विज्ञापन
गोरखपुर यूपी: सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में झंगहा इलाके के जमरू गांव में हरिनारायण की हत्या करने के आरोपी भतीजा चंद्रकेश और उसके साथी रामनाथ यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पूछताछ में चंद्रकेश ने बताया कि पिता की मौत के बाद व्यापार में लगातार घाटा हो रहा था। मां बीमार रहती है और दवा कराने पर भी फायदा नहीं होता है।

विज्ञापन


कई सोखा से संपर्क किया तो सभी ने बताया कि सोखईती करने वाले चाचा हरि नारायण ने ही परिवार पर भूत-प्रेत हांक दिया था जिसकी वजह से ऐसा हो रहा है। इसी वजह से दोस्त के साथ मिलकर उसने हरि नारायण की हत्या की थी। पुलिस ने निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू, बाइक और खून लगा कपड़ा बरामद कर लिया है।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई को हरि नारायण की हत्या की गई थी। परिवार वालों ने भी भतीजे चंद्रकेश समेत तीन लोगों पर आरोप लगाया था। जांच में पता चला कि हरि नारायण की हत्या चंद्रकेश ने अपने दोस्त आजमगढ़ के हैदराबाद मकरा निवासी रामनाथ यादव के साथ मिलकर की थी। पुलिस आरोपी की तलाश में थी कि सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों नई बाजार के पास मौजूद हैं।
विज्ञापन


इस सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने जुल्म कबूल कर पूरी वारदात पुलिस को बताई। पुलिस ने आरोपितों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

बोला पांच लाख रुपये देने को था तैयार
आरोपित चंद्रकेश ने बताया कि आजमगढ़ के एक सोखा से संपर्क किया तो उसने चाचा द्वारा सोखईती किए जाने की बात बताई थी। उसे पांच लाख रुपये देने को तैयार था लेकिन उसने बताया कि चाचा ने तगड़ा पूजा पाठ किया है, इस वजह से समय लगेगा। इसी गुस्से में उसने हत्या कर दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें