फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सात वर्षीय बच्चे के साथ सामूहिक कुकर्म, एक हिरासत में

Fri, 12 Jun 2020 07:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

गोरखपुर के चौरीचौरा इलाके के एक गांव के सात वर्षीय बच्चे के साथ सामूहिक कुकर्म का मामला सामने आया है। खून से लथपथ बच्चे ने घर पहुंचकर पूरी बात अपनी मां को बताई। जिसके बाद मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रजनीश व सुनील के खिलाफ केस दर्ज कर एक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस को दी गई तहरीर में मां ने बताया कि उनका सात वर्षीय बेटा कक्षा तीन का छात्र है। गुरुवार की रात गांव के ही दो युवक रजनीश व सुनील  उसे बहला फुसलाकर साथ ले गए और बाजरे के खेत में ले जाकर कुकर्म किया।

महिला ने बताया कि वह अपने बेटे को खाना खिलाने के लिए ढूंढ रही थी। इस दौरान वह बाजरे के खेत में खून से लथपथ मिला। पूछने पर बेटे ने सारी बात बताई। इस संबंध में थाना प्रभारी सूर्यभान सिंह ने बताया कि बच्चे के साथ सामूहिक रूप से अप्राकृतिक कुकर्म का मामला सामने आया है। दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें