फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: छुट्टा पशुओं की तस्करी कर रहे थे तस्करी, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

Tue, 25 Feb 2020 08:03 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर

सार

  • 22 जनवरी 2019 को कोतवाल की गाड़ी में मारी थी टक्कर, चारों कुशीनगर के रहने वाले
  • केस दर्ज कर पुलिस ने किया था गिरफ्तार, चारों जमानत पर जेल से बाहर हैं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिकअप से पशुओं को ले जाते समय रोकने पर कोतवाली की गाड़ी को टक्कर मारने के आरोपित चार पशु तस्करों पर पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, छुट्टा पशुओं को पकड़कर उनकी तस्करी करने वाले गिरोह के ये चारों सदस्य इस समय जमानत पर जेल से बाहर हैं। इस गिरोह का सरगना कुशीनगर के कुबेरस्थान का नूरशेर है। कुशीनगर में भी इस गिरोह के सदस्यों पर पहले से कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


बीते 22 जनवरी 2019 की देर रात को कोतवाली इलाके के घोषकंपनी चौराहे पर पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान तस्करों ने कोतवाल जयदीप वर्मा पर जानलेवा हमले की नीयत से उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी थी। पुलिस ने पीछा किया तो पशु तस्कर माया बाजार के पास पिकअप छोड़ कर भाग गए थे। पुलिस ने पशुओं को मुक्त कराकर गाड़ी को कब्जे में लिया था।

मामले में पुलिस ने कोतवाल जयदीप वर्मा की तहरीर पर नूरशेर सहित चार लोगों पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। तस्करों पर पुलिस ने दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बाद में पुलिस ने सभी तस्करों को गिरफ्तार किया था। वर्तमान में सभी आरोपित जमानत पर रिहा हैं। मंगलवार को पुलिस ने नूरशेर और उसके तीन साथियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की है। इस संबंध में सीओ कोतवाली वीपी सिंह ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि चारों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें