फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती कर महिला से हड़पा था दो लाख रुपये, दोस्त के साथ मिलकर किया था दुष्कर्म, गिरफ्तार

Tue, 25 Feb 2020 07:29 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।

सार

  • महिला से रकम हड़पने, दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार
  • साल भर से फरार था बहराइच का आरोपित, फेसबुक के जरिए युवती से हुई हुई थी जानपहचान
  • रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने देवरिया बाईपास तिराहे से पकड़ा, दूसरे आरोपित की तलाश
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेसबुक के जरिए महिला से दोस्ती कर साल भर पहले दो लाख रुपये हड़पने और दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपित शोएब उर्फ मोहम्मद शमी को रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने मंगलवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया। बहराइच के केवानगंज का यह शख्स देवरिया बाईपास तिराहे पर पकड़ा गया। इसके साथी को अभी पुलिस तलाश रही है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर रामगढ़ताल राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इलाके कीएक महिला से बहराइच के केवानगंज निवासी शोएब उर्फ शमी ने पहले फेसबुक के जरिए दोस्ती की थी। धीरे-धीरे बातचीत कर उसका विश्वास हासिल कर लिया। उसके बाद आरटीजीएस के जरिए शोएब ने अपने खाते में महिला से दो लाख रुपये मंगा लिए।

दो फरवरी 2019 को वह चार पहिया गाड़ी लेकर दोस्त असलम के साथ गोरखपुर आया और महिला को गाड़ी में बैठाकर सुनसान जगह ले गया। आरोप है कि शोएब और उसके दोस्त ने गाड़ी में ही सामूहिक दुष्कर्म कर पीड़ित को वहीं छोड़कर चले गए। इस घटना के बाद महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने 11 फरवरी 2019 को शोएब और उसके साथी पर जालसाजी व सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज किया था। तभी से दोनों की तलाश थी। सोमवार को चौकी इंचार्ज आजाद चौक मनीष सिंह और उनके हमराही दरोगा हरिशंकर सिंह और सिपाही रामकुमार चौधरी को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित देवरिया बाईपास तिराहे पर खड़ा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें