उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पटहेरवा थाना क्षेत्र की सीमा से सटे कटेया थाना क्षेत्र के कौलरही गांव के निकट एक महिला पर अपनी चार बेटियों को तालाब में फेंकने का आरोप लगा है। इनमें तीन बेटियों की मौत हो गई है। पुलिस उसे थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर बाबू निवासी सरल मियां की पुत्री नूरजहां का निकाह कटेया थाना क्षेत्र के कौलरही निवासी असलम के साथ हुआ है। बताया जा रहा है कि असलम गुजरात में काम करता है। बकरीद के अवसर पर असलम ने अपनी मां के खाते में दस हजार रुपये भेजे थे। उस समय नूरजहां अपने मायके आई थी। उसे पता चला तो शुक्रवार को ससुराल पहुंचकर सास से रुपये मांगने लगी, जिसे लेकर झगड़ा हुआ।