फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती प्यार फिर दूरियां: इस बात की थी नाराजगी, इश्क में बेवफाई से आगबबूला प्रेमी ने प्रेमिका को दी दर्दनाक मौत

Thu, 22 Jul 2021 06:24 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

अस्पताल में भर्ती अमित ने पुलिस को बताया कि उसकी और रुचि की सात साल से दोस्ती है। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। इधर कुछ समय से रुचि ने उससे दूरी बना ली थी। वह एक करीबी रिश्तेदार से बातचीत करने लगी थी।
विज्ञापन
1 of 5
मृतक रुचि की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले में बकेवर के लखना मडौली गांव में प्रेमिका के दूसरे युवक से बात करने से नाराज प्रेमी ने बुधवार देर शाम उसकी खेत में काम करते वक्त बाइक के शॉकर से पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमी ने खुद जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह और एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने घटनास्थल की जांच की। दोनों अफसरों ने अस्पताल पहुंचकर आरोपी से पूछताछ भी की। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।

गांव निवासी किसान जबर सिंह की छोटी बेटी रुचि कुशवाहा (23) एमए फाइनल ईयर की छात्रा थी। वह लखना स्थित आईटीआई में भी पढ़ाई कर रही थी। गांव का ही अमित बाबू कुशवाहा उर्फ खुशी लाल भी लखना स्थित आईटीआई में पढ़ाई कर रहा है। एक गांव और बिरादरी का होने की वजह से रुचि व अमित में दोस्ती हो गई।
विज्ञापन

2 of 5
घटनास्थल की जांच करते एसपी ग्रामीण व सीओ भरथना  - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में भर्ती अमित ने पुलिस को बताया कि उसकी और रुचि की सात साल से दोस्ती है। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। इधर कुछ समय से रुचि ने उससे दूरी बना ली थी। वह एक करीबी रिश्तेदार से बातचीत करने लगी थी। कई बार उसने रिश्तों का हवाला देकर रुचि को समझाया।
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
जान से मारने की धमकी देकर डराने की भी कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। इसी बात से वह नाराज था। बुधवार देर शाम रुचि अपने भतीजे अभय (5) के साथ घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित खेत में चारा काटने गई थी। वह खेत में चारा काट रही थी। आरोप है कि उसी दौरान अमित वहां पहुंचा और उसका इसी बात पर रुचि से विवाद हो गया।

 

4 of 5
घटनास्थल की जांच करते एसपी ग्रामीण व सीओ भरथना  - फोटो : अमर उजाला
झगड़ा बढ़ने पर अमित ने बाइक से आगे वाले शॉकर से रुचि पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। इससे रुचि खून से लथपथ होकर खेत में गिर गई। अभय के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। इसके बाद गांव में ही उसने जहर खा लिया। अभय ने घर जाकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और रुचि को जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टर ने रुचि को मृत घोषित कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इटावा: प्रेमिका की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर ने हेड इंजरी से रुचि की मौत होने की बात पुलिस अफसरों को बताई है। वहीं, जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले आरोपी अमित का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अफसरों की पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अब पुलिस निगरानी में ही उसका इलाज होगा। अस्पताल से छुट्टी होने पर पुलिस उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करेगी। 

आरोपी अमित ने अपने गांव की रुचि की हत्या करने के बाद खुदकुशी का प्रयास किया है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। आरोपी ने भी प्रेम प्रसंग की बात कही है। रुचि के परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें