फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सेवानिवृत्त कर्मचारी से क्राइम ब्रांच ऑफिस के पास लूटे चार लाख, बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात

Tue, 28 Dec 2021 11:46 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सेवानिवृत्त कर्मचारी ने जमीन खरीदने के लिए बैंक खाते से रुपये निकाले थे। इसके बाद वे ई-रिक्शा से रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

 
विज्ञापन
लूट का शिकार हुए राम सिंगार यादव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर के कैंट इलाके में स्थित क्राइम ब्रांच ऑफिस के सामने बाइक सवार बदमाशों ने सेवानिवृत्त कर्मचारी से चार लाख रुपये लूट लिए। फल संरक्षण विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी ई-रिक्शा से रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी बीच बदमाश रुपयों से भरा बैग छीनने लगे। बाइक सवार बदमाशों से उन्होंने काफी संघर्ष किया। उन्हें चोट भी आई है।

विज्ञापन


सेवानिवृत्त कर्मचारी ने जमीन खरीदने के लिए बैंक खाते से रुपये निकाले थे। घटना की सूचना  पर पहुंची कैंट पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम सीसीटीवी कैमरा फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिले के मदनपुर इलाके के बलरामचक गांव निवासी रामसिंगार यादव फल संरक्षण विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। 31 जुलाई 2021 को वह सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका खाता बैंक रोड स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में है। गांव पर जमीन खरीदने के लिए रुपये निकालने वह गोरखपुर आए थे। खाते से चार लाख रुपये निकालने के बाद बैग में रखकर वह ई-रिक्शा से रेलवे बस स्टेशन जा रहे थे।
विज्ञापन


अभी ई-रिक्शा क्राइम ब्रांच ऑफिस के सामने पहुंचा था कि पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने किनारे बैठे रामसिंगार के हाथों से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। रामसिंगार ने बैग को अपनी ओर खिंचा। इसी छीनाझपटी में उन्हें हाथ पर चोट लग गई और बदमाश बैग लेकर फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ित को लेकर बैंक भी गई थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाश की पहचान कर तलाश में जुटी है। एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि कैंट पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम लुटेरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें