फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष हत्याकांड: अब गोरखपुर में की जाएगी मनीष के दोस्तों से पूछताछ, आरोपियों से आमना-सामना कराएगी सीबीआई टीम

Sat, 27 Nov 2021 01:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

प्रदीप और हरबीर से सीबीआई ने दो दिन तक लखनऊ में पूछताछ की। इसके बाद दोनों अपने घर चले गए। अब उन्हें सोमवार को गोरखपुर बुलाया गया है।
विज्ञापन
मृतक कारोबारी मनीष गुप्ता।(फाइल) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनीष गुप्ता हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में लगी सीबीआई रविवार शाम या सोमवार गोरखपुर आएगी। यहां मनीष के दोनों दोस्तों हरबीर सिंह और प्रदीप सिंह से पूछताछ के अलावा घटना का सीन रिक्रिएट कराया जाएगा।
विज्ञापन


सीबीआई ने दोनों को लखनऊ कार्यालय बुलाकर पूछताछ की। इसके बाद दोनों दोस्त घर लौट गए हैं। मगर उन्हें सोमवार को गोरखपुर पहुंचने के लिए कहा गया है। माना जा रहा है कि गोरखपुर में होटल के कमरे में न सिर्फ सीन रिक्रिएट कराया जाएगा, बल्कि आरोपियों से भी आमना सामना कराया जा सकता है।

कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता गुरुग्राम के दोस्त हरबीर सिंह और प्रदीप सिंह के साथ गोरखपुर आये थे। होटल में चेकिंग की दौरान पुलिस की पिटाई से मनीष की मौत का आरोप रामगढ़ताल थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर जेएन सिंह समेत छह पुलिस कर्मियों पर लगा था। मामले की जांच कर रही सीबीआई ने हरबीर व प्रदीप से दो दिन तक लखनऊ में पूछताछ की है। अब उन्हें गोरखपुर पहुंचने के लिए कहा है।
विज्ञापन


सीबीआई की टीम रविवार शाम तक गोरखपुर आ सकती है। सीन रिक्रिएट कराने के बाद सीबीआई आरोपित पुलिस वालों को भी कस्टडी रिमांड पर ले सकती है। होटल से लेकर, रामगढ़ताल थाने की सरकारी जीप और अन्य स्थानों से केस से जुड़े कुछ मेडिकल और फॉरेंसिक सबूत भी सीबीआई जुटाएगी। इसीलिए सीबीआई इस बार मेडिकल, फॉरेंसिक सहित अन्य कई टीमें साथ लेकर आ रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें