फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों का कत्ल: पिता ने बेटे का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, पत्नी पर भी किया जानलेवा हमला

Sat, 27 Nov 2021 12:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

बताया जा रहा है कि घटना के समय आरोपी शराब के नशे में धुत था। घर आते ही उसने बेटे को बिस्तर लगाने को कहा। जैसे ही बेटा बिस्तर लगाने लगा उसने पीछे से उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन व पूछताछ करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पडरौना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत देवकीनगर में एक व्यक्ति ने शुक्रवार की देर रात 13 साल के बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी। पत्नी का भी गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की। वारदात को अंजाम देने के बाद घर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्यारोपी घटना के दौरान नशे में धुत बताया जा रहा है।
विज्ञापन


किशोर की मां प्रीती ने रोते हुए बताया कि शुक्रवार की रात उसका पति पवन सिंह घर में आया और 13 साल के बेटे को बिस्तर लगाने के लिए बोला। जैसे ही बेटा बिस्तर लगाने लगा, पीछे से उसने बेटे का गला रेतकर मार डाला। बेटे को बचाने के लिए दौड़ी तो उसका गला भी रेतकर हत्या की कोशिश करने लगा। किसी तरह प्रीती ने जान बचाई।

घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। इस घटना की जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि पति-पत्नी का आपसी विवाद है। इस विवाद में हत्या हुई है। इस घटना में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें