फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, विरोध करने पर वायरल कर दी अश्लील फोटो

Fri, 04 Sep 2020 07:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।

सार

  • छात्रा की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर की वायरल
  • पहले प्रेम किया और शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का भी आरोप
विज्ञापन
Facebook - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर संबंध बनाने और फिर उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की गई है। शुक्रवार को पीड़िता की मां ने इस संबंध में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


सलेमपुर कोतवाली अंतर्गत एक गांव के युवक की रिश्तेदारी खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में है। एक वर्ष पूर्व रिश्तेदार के पड़ोस की युवती से युवक को प्यार हो गया। दोनों छुपकर मिलने लगे। प्रेमी छात्रा को शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा।

छात्रा प्रेमी पर शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो प्रेमी वादे से मुकरने लगा। जिद्द करने पर प्रेमी ने छात्रा को धमकाते हुए उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी पर छात्रा के नाम से फेसबुक आईडी चलाने का आरोप

छात्रा ने घरवालों से बताया है कि उसका प्रेमी उसी के नाम पर फेसबुक आईडी चलाता था। इसके अलावा उसके आधार कार्ड पर सिम कार्ड भी ले रखा है। जो अश्लील फोटो भी वायरल हुई है। उसे इसी आईडी से पोस्ट किया गया है। इसे लेकर पीड़ित परिवार और गांव वालों में बड़ा आक्रोश है। घरवालों का आरोप है कि फोटो वायरल करने की शिकायत करने पर प्रेमी उल्टे धमकियां भी दे रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें