फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चिट्ठी भेजकर मौसम वैज्ञानिक से मांगी चार लाख की रंगदारी, बेटों को जान से मारने की दी धमकी

Wed, 10 Feb 2021 11:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के निवासी मौसम विभाग के वैज्ञानिक से बदमाशों ने चिट्ठी के जरिये चार लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रुपये ना देने पर वैज्ञानिक के दोनों बेटों को जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रंगदारी और धमकी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आस-पास के इलाकों के सीसी फुटेज से संदिग्ध की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम कॉलोनी फातिमा हॉस्पिटल के पास के निवासी नलनिश कुमार चौधरी को रंगदारी के चिट्ठी भेजी गई है। वह गोरखपुर में मौसम विभाग में वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत हैं।

शुक्रवार की दोपहर एक बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक आए और उनके घर के बगल में रहने वाली वृद्ध महिला को एक सफेद लिफाफा देकर कहा कि इस लिफाफे में रखे पत्र को नलनिश चौधरी उर्फ पंकज को दे देना। उन्होंने बुजुर्ग महिला को चिट्ठी पहुंचाने के बदले 100 रुपया भी दिए। वैज्ञानिक जब घर आए तो महिला ने वह चिट्ठी उन्हें दे दी। नलनिश चौधरी ने लिफाफा खोला तो वह सन्न रह गए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चिट्ठी में धमकी देते हुए चार लाख रुपये की रंगदारी मांग की गई थी। रुपया ना देने पर वैज्ञानिक के दोनों बेटों की जान से मारने की धमकी दी गई थी। नलनिश चौधरी ने दो दिन तक किसी को जानकारी नहीं दी। बाद में उन्हेंने अपने परिचितों को बताया तो लोगों ने उन्हें पुलिस में शिकायत करने की सलाह दी जिसके बाद उन्होंने रविवार को पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है, जल्द ही आरोपी दबोच लिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें