फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: गवाही देने पर अड़े दंपती की हत्या, बेटी ने भागकर बचाई जान

Wed, 07 Oct 2020 01:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।

सार

  • दरवाजे पर सो रहे दंपती की धारदार हथियार से हत्या
  • शोर मचा रही बेटी पर भी किया हमला, लोगों को आता देख भाग निकला हमलावर
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तरयासुजान के सियरहा परसौनी गांव में सोमवार को आधी रात गांव के ही व्यक्ति ने दरवाजे पर सो रहे दंपती की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बेटी ने शोर मचाया तो उस पर भी हमला कर दिया। लोगों को आता देख हमलावर अपनी साइकिल छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने गांव की महिला समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि हमलावर दंपती को एक मामले में गवाही देने से मना कर रहा था।

विज्ञापन


तमकुहीराज/तरयासुजान व सेवरही प्रतिनिधियों के अनुसार सियरहा परसौनी निवासी बुधन राजभर (55) दरवाजे के पास सोए थे। पत्नी समकेशिया (52) भी बगल में दूसरी चारपाई पर सोई थीं। रात में करीब 12.30 बजे गांव का ही व्यक्ति साइकिल से पहुंचा और धारदार हथियार से समकेशिया के पेट पर वार कर दिया। उनकी चीख सुनकर पति व घर में सो रही बेटी की नींद खुल गई।

बेटी सावित्री (25) के अनुसार इसके पहले कि वह कुछ कर पाती, हमलावर ने पिता को भी मौत के घाट उतार दिया। उसने मुझपर भी हमला किया, लेकिन मैंने अंदर भागकर जान बचाई।
विज्ञापन


रात में ही पुलिस पहुंच गई, लेकिन लोग शव ले जाने से पहले हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। भोर में करीब चार बजे एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह, सीओ तमकुहीराज फूलचंद कन्नौजिया तथा सेवरही, बरवापट्टी, विशुनपुरा व पटहेरवा की पुलिस पहुंच गई। एक घंटे बाद अफसरों ने लोगों को समझाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

गवाही देने से मना कर रहा था आरोपी

एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया सावित्री की तहरीर पर आरोपी रमाशंकर राजभर व गांव निवासी महिला छठी देवी के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
 
एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस दंपती की हत्या हुई है वे एक मामले में गवाह थे। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।

दंपती की हत्या के आरोपी रमाशंकर पर वर्ष 2015 में भी हत्या के प्रयास सहित कई संगीन धाराओं में केस दर्ज हुआ था। वह जेल भी जा चुका है। जेल से आने के बाद वह दंपती पर गवाही न देने का दबाव बना रहा था। रविवार को भी रमाशंकर व बुधन के बीच इसी को लेकर कहासुनी हुई थी। बुधन की शिकायत पर तरयासुजान पुलिस ने रमाशंकर का 151 में चालान कर दिया था। गांव व परिवार के लोगों के अनुसार रमाशंकर की कुछ दिनों से बुधन से अनबन चल रही थी। वह जानमाल की धमकी भी दे चुका था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें