फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बच्चा बैंड के मालिक व रेलकर्मी की पीटकर भाइयों ने की हत्या, प्रॉपर्टी को लेकर था विवाद

Mon, 26 Oct 2020 08:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • दोनों भाई फरार, पैतृक जमीन, आवास के बंटवारे के विवाद में की वारदात
  • पिता की जगह पर नौकरी पाए थे प्रेम शंकर, अन्य दो भाइयों पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के कोतवाली इलाके के मियां बाजार हरिजन बस्ती में बच्चा बैंड के मालिक व रेलकर्मी प्रेम शंकर की सिर पर रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


आरोप है कि आवास और पैतृक जमीन बंटवारे को लेकर मृतक के दोनों भाइयों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद से ही दोनों भाई घर छोड़कर फरार है। घटना की सूचना पर एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ, सीओ कोतवाली वीपी सिंह फोरेंसिक टीम और फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, बेचन प्रसाद रेलकर्मी थे। उनकी मौत के बाद तीन भाइयों में सबसे बड़े प्रेम शंकर को उनकी जगह पर नौकरी मिल गई। कुछ समय बाद ही तीनों भाई अलग-अलग रहने लगे। प्रेम शंकर बच्चा बैंड के नाम से बैंडबाजे की दुकान भी चलाते थे, जो बक्शीपुर में स्थित है।
विज्ञापन


नौकरी और संपत्ति में कम हिस्से को लेकर छोटे भाई विधाता और हेमंत से प्रेम शंकर का लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था। पहले भी इसे लेकर कई बार विवाद हो चुका था। सोमवार की शाम में एक बार फिर तीनों भाइयों में मारपीट हो गई।

आरोप है कि विधाता और हेमंत ने मिलकर प्रेम शंकर पर जानलेवा हमला कर दिया। रॉड से सिर पर प्रहार कर लहूलुहान कर दिया और फिर फरारा हो गए। घरवालों ने प्रेम शंकर को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया मगर उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें