फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: पेट्रोल पंप पर दो बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन को लूटा, गोली मारने की धमकी देकर भाग निकले

Mon, 26 Oct 2020 05:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर बाइक सवार बदमाशों ने की लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन जिले के कदौरा में सोमवार को हमीरपुर जोहलुपर हाईवे स्थित पूर्व विधायक स्व. वीर सिंह के पेट्रोल पंप में दो बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने सेल्समैन महेंद्र यादव पुत्र मुन्ना लाल व अनूप द्विवेदी पुत्र छुन्ना को लूट लिया। अवैध असलहों व डंडों से मारपीट करते हुए उनके बैग छीन लिए और गोली मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। 
विज्ञापन


इस घटना से पम्प पर हड़कम्प मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी डॉक्टर यशवीर सिंह की अगुवाई में सीओ व एसओजी टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज खंगाला। 

दिनदहाड़े हुई लूट से पुलिस गश्त की पोल खुल गई। पम्प मालिक धीरेन्द्र सिंह धीरू ने बताया कि डीजल व पेट्रोल में मौजूद सेल्समैनों से बाइक सवार लुटेरे कितने रुपया ले गए हैं इसकी जानकारी रीडिंग से कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें