विवेचक द्वारा संपूर्ण विवेचनात्मक कार्रवाई कर अभियोग पंजीकरण की तिथि से 28 दिवस में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। पैरवी कर 37 दिवस में ही डीएनए रिपोर्ट प्राप्त हो गया। दो अगस्त को अपर सत्र न्यायाधीश रेप एवं पॉक्सो एक्ट प्रथम में अभियोग का विचारण शुरू हुआ। शासकीय अधिवक्ता पॉक्सो कोर्ट संत प्रताप सिंह द्वारा की गई सकरात्मक पैरवी से 12 अगस्त को दोष सिद्ध हो गया और आठ कार्य दिवस में ही कार्रवाई कर पूरा कर आरोपी को सोमवार को मृत्यु दंड की सजा सुनाई गई है।
एडीजी जोन अखिल कुमार ने कहा कि ऑपरेशन शिकंजा की एक शानदार शुरुआत है। प्रदेश में संभवत यह पहला मामला होगा जब पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी कर इतने कम समय में न्यायालय द्वारा आरोपी को सजा दिलाई गई हो। इस काम में लगी पुलिस टीम को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने तथा मुकदमे के पर्यवेक्षण, अभियोजन से जुड़े समस्त अभियोजन अधिकारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को प्रशंसा पत्र दिए जाने की घोषण गई है। इसके लिए मेरे द्वारा रिपोर्ट भेजी गई थी।