फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: देवर ने फावड़ा मारकर भाभी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद का गला रेता, गंभीर

Mon, 16 Aug 2021 06:02 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

रामसागर ने संगीता के सिर पर फावड़े से ताबड़तोड़ कई वार किए। संगीता खून से लथपथ होकर आंगन में गिर गई। इसके बाद रामसागर ने घर में ही पड़े टिनशेड में पहले कई बार अपना सिर पटका व इसके बाद धारदार हथियार से अपना गला रेत लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हरदोई जिले में हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर में सोमवार की सुबह देवर ने संपत्ति बंटवारे के विवाद में फावड़े से भाभी की हत्या कर खुद का भी गला रेत लिया। एएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन


घायल हत्यारोपी का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर निवासी संगीता (32) सोमवार की सुबह घर के आंगन में झाड़ू लगा रही थी। इस बीच वहां आए देवर रामसागर (27) ने उस पर फावड़े से हमला बोल दिया।

रामसागर ने संगीता के सिर पर फावड़े से ताबड़तोड़ कई वार किए। संगीता खून से लथपथ होकर आंगन में गिर गई। इसके बाद रामसागर ने घर में ही पड़े टिनशेड में पहले कई बार अपना सिर पटका व इसके बाद धारदार हथियार से अपना गला रेत लिया।
विज्ञापन


इसके चलते वह भी खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया।  इधर, घटना के कुछ देर बाद खेत से लौटा संगीता का पति रामकिशोर व सास ने दोनों को खून से लथपथ हालत में पड़ा देख शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर आ गए।

दोनों को अस्पताल ले जाए जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन तब तक संगीता ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिलने पर एसओ अरविंद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घायल रामसागर को जिला अस्पताल भेजा। संगीता के पति रामकिशोर ने बताया कि उसका भाई रामसागर से मकान की भूमि के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार की रात भी काफी देर तक उसका व रामसागर का विवाद हुआ था।

बताया कि सुबह वह बच्चों व मां के साथ खेत पर गया था, इसी बीच रामसागर ने वारदात को अंजाम दे दिया। परिजनों ने बताया कि संगीता के दो बेटे हैं। इससे इतर घटना की जानकारी मिलने पर संगीता का भाई संदीप निवासी ग्राम पारा पुरवा भी मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन

संदीप की तहरीर पर पुलिस ने रामसागर के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के बाद एएसपी पश्चिमी कपिल देव सिंह ने भी घटनास्थल पर पड़ताल की। एएसपी ने बताया कि आरोपी द्वारा संपत्ति बंटवारे के विवाद में घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। आरोपी का पुलिस हिरासत में इलाज कराया जा रहा है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

आठ दिन पहले दिल्ली से आया था संगीता का पति
संगीता अपने दो बेटों विकास और दीपक के साथ यहां घर में रहती थी। उसका पति रामकिशोर दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि आठ दिन पूर्व रामकिशोर दिल्ली से गांव आया था। इसके बाद से दोनों भाइयों के बीच रोजाना कहासुनी शुरू हो गई थी। आसपास के लोगों के समझाने के बाद रामकिशोर कुछ हद शांत हो गया, लेकिन आरोपी रामसागर लगातार विवाद को तूल देता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें