फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का शिकंजा: गोरखपुर जिले में 341 गुंडे, 59 जिला बदर व 53 नए गैंग

Mon, 14 Feb 2022 01:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

53 गैंग पंजीकृत किए गए, 100 असलहे भी पकड़े गए, नौ हिस्ट्रशीटर की संपत्ति जब्त कर पुलिस ने बदमाशों के हौसले तोड़े।
विज्ञापन
गोरखपुर पुलिस। (सांकेतिक) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में 341 नए गुंडे पंजीकृत कर 59 को जिला बदर कर दिया गया है। इनमें 19 हिस्ट्रीशीटर भी शामिल हैं। पुलिस ने कई और बदमाशों को चिह्नित कर लिया है, जिन्हें चुनाव से बहले जिले से बाहर किया जा सकता है। पुलिस के अभियान में 100 असलहों के साथ 100 बदमाशों को जेल भी भेजा जा चुका है। पुलिस ने 53 नए गैंग भी पंजीकृत किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के आदेश पर कई अभियान चलाए जा रहे हैं। नए गुंडों को चिह्नित करने के साथ ही पुराने गुंडों की निगरानी और जेल भेजने की कार्रवाई जारी है। इसी बीच पुलिस ने जिले में 341 नए गुंडों को चिह्नित कर लिया है।

40 गुंडों को जिला बदर किया गया है तो वहीं 1377 हिस्ट्रीशीटर में 147 जेल जा चुके हैं। 19 हिस्ट्रीशीटर भी जिला बदर किए जा चुके हैं। अभियान में पुलिस एक दो नाली बंदूक, 10 पिस्टल, 69 तमंचा, 81 कारतूस के साथ ही 14 चाकू भी बरामद कर चुकी है। पुलिस प्रशासन की कोशिश है कि शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव को निपटा जाए। इसके लिए बदमाशों की नकेल कसी जा रही है।

जमानत निरस्त कराकर बदमाशों को जेल भेज रही पुलिस

कई मामलों में पुलिस जमानत निरस्त कराकर बदमाशों को जेल भेज रही है। जिले में 1512 हिस्ट्रीशीटर हैं, इनमें 1377 सक्रिय हैं।  137 बदमाशों को जेल भेजा चुका है। वहीं, 1252 को 107/116 में पाबंद भी किया गया है। नौ हिस्ट्रशीटर्स की संपत्ति भी पुलिस की रिपोर्ट पर जब्त की गई है। पुलिस हिस्ट्रीशीटर्स पर कार्रवाई कर अन्य बदमाशों के हौसले तोड़ने की कोशिश में है। इसका असर भी सामने आ रहा है।

हिस्ट्रीशीटर्स के 25 गैंग पंजीकृत, नौ की संपत्ति जब्त

हिस्ट्रीशीटर्स के गैंग को भी पुलिस पंजीकृत कर रही है। 25 नए गैंग को पंजीकृत किया गया है। वहीं नौ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। 25 गैंग में 125 हिस्ट्रीशटर्स के नाम शामिल हैं। अपराध में संलिप्तता के आधार पर 164 पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस लगातार बदमाशों पर कार्रवाई कर रही है। हिस्ट्रीशटर के अलावा अन्य बदमाशों पर गुंडा एक्ट व अन्य कार्रवाई कर पुलिस जेल भेज रही है। पूरी कोशिश है कि बदमाशों पर कार्रवाई कर शांतिपूर्ण चुनाव कराया जाए।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें