फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों का आतंक: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर 50 हजार नकदी समेत आठ लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 14 Feb 2022 10:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने पुलिस टीम के साथ जांच की। पीड़ित सुजीत उर्फ गोलू ने बताया कि घर में रखे 50 हजार रुपये नगदी समेत लगभग आठ लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर में चोरी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाने से 50 कदम की दूरी पर रिटायर्ड पुलिसकर्मी के आवास में शनिवार की रात 50 हजार नकदी समेत आठ लाख की चोरी हो गई। रिटायर्ड पुलिसकर्मी का पूरा परिवार बलिया अपने घर पर गृह प्रवेश में शामिल होने गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, बलिया जिले के बेल्थरा रोड निवासी भुवनेश चन्द्र वर्मा पुलिस विभाग से रिटायर्ड हैं। वह अपने पूरे परिवार के साथ चौरीचौरा थाना क्षेत्र के चौरीचौरा पुराना बस स्टेशन के पास किराये के मकान में रहते हैं। भुवनेश चन्द्र वर्मा के लड़के सुजीत वर्मा उर्फ गोलू ने बताया कि उनके एक मकान का निर्माण बेल्थरा रोड, बलिया में कराया गया है, जिसका गृह प्रवेश था। उसकी तैयारी आदि के लिए पूरा परिवार 3 फरवरी को बेल्थरा स्थित मकान पर गया था।

रविवार शाम 5 बजे गोलू किसी जरूरी सामान को लेने बेल्थरा से चौरीचौरा मकान पर आए थे। उन्होंने देखा कि मकान के मेन गेट का ताला टूटा है और ताला आंगन में पड़ा है। किसी अनहोनी की आशंका से वह घर के अंदर गए तो देखा कि आलमारी, बॉक्स आदि का ताला टूटा है और सारा सामान बिखरा है।
विज्ञापन


एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने पुलिस टीम के साथ जांच की। पीड़ित सुजीत उर्फ गोलू ने बताया कि घर में रखे 50 हजार रुपये नगदी समेत लगभग आठ लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें