फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: चुनाव में ड्यूटी करने वालों को लगवानी होगी कोरोनारोधी टीके की दोनों डोज

Wed, 05 Jan 2022 11:39 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

चुनाव आयोग द्वारा सभी विभागों को दोनों डोज लगवाने वालों का डाटाबेस तैयार करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों और राजनीतिक पार्टियों के बूथ एजेंटों को कोरोनारोधी टीके की दो डोज लगवाएं। चुनाव आयोग इसकी कवायद में जुट गया है। आयोग की ओर से सभी विभागों को पत्र लिखकर दोनों डोज लगवाने वाले कर्मचारियों का डाटाबेस तैयार करने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को आदेश पत्र जारी किया है। इसके तहत जनपद स्तर पर निर्वाचन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में भाग लेने वाले मतदान कर्मी, सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट, माइक्रो ऑब्जर्वर, नोडल ऑफिसर, सुरक्षा बल कर्मियों का डाटाबेस तैयार कराया जाए। राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर चुनाव प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं जैसे, बूथ लेवल एजेंट, दावेदार, पोलिंग एजेंट, काउंटिंग एजेंट, निर्वाचन एजेंट को कोरोनारोधी दोनों टीकालगा होना सुनिश्चित कराया जाए।

जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से इस संबंध में पत्र मिला है, चुनाव में शामिल होने वाले सभी कर्मचारियों को कोरोनारोधी टीके की दो डोज लगी होनी सुनिश्चित कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें