फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: कमिश्नर ने दो लेखपालों का रोका वेतन, जानिए क्या है बड़ी वजह

Wed, 17 Nov 2021 11:29 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कमिश्नर ने मंगलवार को गोरखपुर एवं महराजगंज के कई बूथों का निरीक्षण कर वहां मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की प्रगति जांची। गोरखपुर के अभयनंदन इंटर कॉलेज के पोलिंग बूथ पर निरीक्षण के दौरान उपस्थित सभी बीएलओ से वार्ता कर फार्म-6 की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में समय की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन
भटहट धान क्रय केंद्र पर निरीक्षण करते कमिश्नर रवि कुमार एनजी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही मिलने पर कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने गोरखपुर के पोलिंग बूथ अभयनंदन इंटर कॉलेज और महराजगंज के बूथ प्राथमिक विद्यालय श्याम देउरवा के सुपरवाइजर/लेखपाल से जवाब-तलब करने के साथ ही उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया है। उन्होंने महराजगंज के तहसीलदार सदर पर भी नाराजगी प्रकट करते हुए पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


कमिश्नर ने मंगलवार को गोरखपुर एवं महराजगंज के कई बूथों का निरीक्षण कर वहां मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की प्रगति जांची। गोरखपुर के अभयनंदन इंटर कॉलेज के पोलिंग बूथ पर निरीक्षण के दौरान उपस्थित सभी बीएलओ से वार्ता कर फार्म-6 की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में समय की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में सभी बीएलओ अपने कार्य/दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, लगन एवं ईमानदारी के साथ करें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कहीं कोई गड़बड़ी मिली तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बीएलओ रोजाना की गतिविधि को डायरी में दर्ज करें। उसमें पुनरीक्षण अभियान से जुड़ी सभी सूचनाएं व जानकारी दर्ज करें। उन्होंने यह भी कहा कि एक साल में जितने लोगों ने नाम बढ़ाने के लिए फार्म-6 भरे हैं, उन सभी मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में जुड़ना चाहिए। इसका सत्यापन बीएलओ को निरंतर करना होगा।

कमिश्नर ने कहा कि बीएलओ घर-घर जाकर वोटर लिस्ट का सत्यापन कर लें ताकि सूची में गड़बड़ी की आशंका न रहे। कोई भी पात्र मतदाता, मतदाता सूची से वंचित नहीं होना चाहिए। उन्होंने सुपरवाइजर/लेखपाल के कार्यों पर असंतोष व्यक्त करते हुए कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर  एक-एक बूथ की पूरी डिटेल तथा प्रत्येक घर की सत्यापन रिपोर्ट कमिश्नर कार्यालय पर उपलब्ध कराएं। उन्होंने बूथ अभयनंदन इंटर कॉलेज के सुपरवाइजर/ लेखपाल तारकेश्वर तथा प्राथमिक विद्यालय श्याम देउरवा बूथ पर तैनात सुपरवाइजर/लेखपाल रुद्र प्रताप का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के साथ ही उनसे जवाब तलब किया है। साथ ही महराजगंज के सदर तहसीलदार राजेश श्रीवास्तव पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

 
अपने जिलों में उर्वरक की उपलब्धता जांच लें सीडीओ: कमिश्नर
कमिश्नर ने इस दौरान धान क्रय केन्द्र बशारतपुर, चरगावां और भटहट का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चेताया कि किसी भी क्रय केंद्र पर किसानों को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। धान बिक्री करने आने वाले सभी किसानों से धान का क्रय जरूर किया जाए। किसी को भी खाली नहीं लौटाया जाए वर्ना संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने उपस्थित किसानों से संवाद कर धान क्रय की व्यवस्था का फीडबैक लिया। किसान व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। भटहट के कुछ किसानों ने एनपीके उर्वरक की कमी बताई जिसपर कमिश्नर ने तत्काल संयुक्त निदेशक कृषि एवं सहायक निबंधक सहकारिता से फोन पर बात कर भटहट में जल्द उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। यही नहीं, कमिश्नर ने  मंडल के सभी जिलों के सीडीओ से भी फोन पर बात कर उन्हें अपने-अपने जिलों में बैठक कर उर्वरक की उपलब्धता की समीक्षा करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्हें धान क्रय केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करने, केंद्र क्रियाशील रखने और किसानों के खातों में समय से धान की रकम भिजवाने को कहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें