फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi Adityanath Visit: आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, शहरवासियों को देंगे सौ करोड़ की सौगात

Tue, 13 Jul 2021 01:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

बुधवार को भी करोड़ों ग्रामीण योजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास। 
 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार यानी आज गोरखपुर आएंगे। पहले दिन शहर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा लागत की परियोजनाओं की सौगात देंगे। मेयर सीताराम जायसवाल ने बताया कि सीएम बुधवार को पेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में करोड़ों ग्रामीण योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 
विज्ञापन


जानककारी के अनुसार, गोरखपुर क्लब में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नगर परिसर में पीपीपी मोड में बनाए गए म्यूजिकल फाउंटेन, तीन जोनल कार्यालयों के अलावा करीब 1000 करोड़ की लागत की 171 सड़कों और नालियों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री 63.85 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और 30.04 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। सीएम नेताजी सुभाष चंद बोस नगर बड़े पार्क में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी का अधिष्ठापन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें