फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सीएम योगी ने दी 80 करोड़ की 133 परियोजनाओं की सौगात, ब्लॉक प्रमुखों से भी करेंगे मुलाकात

Wed, 14 Jul 2021 01:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

बाबा गमभीरनाथ प्रेक्षागृह में हुआ कार्यक्रम, सर्किट हाउस में ब्लॉख प्रमुखों से भी मिले। 39.53 करोड़ के 48 कार्यों का शिलान्यास और 40.71 करोड़ के 75 कार्यों का किए लोकार्पण।
विज्ञापन
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में दो दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन बुधवार यानी आज मुख्यमंत्री योगी ने जिले के लोगों को 80 करोड़ से अधिक लागत की 133 परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें 39.53 करोड़ के 48 कार्यों का शिलान्यास और 40.71 करोड़ की लागत से हुए 75 कार्यों का लोकार्पण किए। ज्यादातर परियोजनाएं नगर निगम की हैं, जो ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी हैं। 
विज्ञापन


कुछ कार्य पिपराइच, पिपरौली, बांसगांव और खजनी विधानसभा क्षेत्र से भी जुड़े हैं। लोकार्पण, शिलान्यास का यह कार्यक्रम बुधवार सुबह 11 बजे से रामगढ़ताल परियोजना क्षेत्र से स्थित योगी बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री, जनसभा को भी संबोधित किए। 

वहां से निकलने के बाद मुख्यमंत्री, सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां वह नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री के उनके साथ वहीं पर भोजन करेन की भी सूचना है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखे उनमें ज्यादातर सड़क निर्माण, मरम्मत और नलकूप से जुड़ी हैं। इनमें पिपराइच विधानसभा की एक और शहर की गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी 47 परियोजनाएं हैं। ज्यादातर कार्य नगर निगम द्वारा कराए जानें हैं। 

इसी तरह निज परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ है, उनमें भी नगर क्षेत्र की परियोजनाएं अधिक हैं। 10 परियोजनाएं बांसगांव, चार खजनी और एक बांसगांव विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी है। 

इससे पहले मुख्यमंत्री सुबह मंदिर में जनता दर्शन के दौरान फरियोदियों की समस्याएं भी सुनीं। वहीं ब्लॉक प्रमुखों से मुलाकाल के बाद वाराणसी प्रस्थान कर जाएंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें