फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएससीई: पुराने पैटर्न पर ही होगी 10वीं और 12वीं की चित्रकला परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईएससीई: पुराने पैटर्न पर ही होगी 10वीं और 12वीं की चित्रकला परीक्षा
विज्ञापन

गोरखपुर। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों की चित्रकला विषय की परीक्षा पुराने पैटर्न पर ही कराने का निर्णय लिया है। इन कक्षाओं के अन्य विषयों की भांति परीक्षा दो टर्म नहीं बल्कि फरवरी या मार्च में एक बार ही होगी। तीन घंटे की परीक्षा में 100 अंक का प्रश्नपत्र हल करना होगा।
विज्ञापन

बोर्ड द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सत्र 2021-22 में कोविड की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए बोर्ड ने दो टर्म में परीक्षाएं कराने का फैसला लिया है। पूरे साल को दो सेमेस्टर में बांट दिया है। हर एक सेमेस्टर की परीक्षा में 50 फीसदी पाठ्यक्रम से प्रश्न पूछे जाएंगे। पहले सेमेस्टर की परीक्षा नवंबर में और दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा मार्च या अप्रैल में होगी। दोनों परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया है। पहले सेमेस्टर की परीक्षा में बहुविकल्पी प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं दूसरे सेमेस्टर उस समय की महामारी की स्थिति के आधार पर ऑफलाइन या ऑनलाइन मोड में परीक्षा आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने बताया कि हर एक सेमेस्टर एग्जाम का प्रश्न पत्र दसवीं के लिए 80 अंक और बारहवीं के लिए 70 अंक का होगा। मगर चित्रकला विषय के लिए बोर्ड ने कोई बदलाव नहीं किया है। विद्यार्थियों को पूरा पाठ्यक्रम पढ़ने के साथ एक बार परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें