बुद्ध विहार पार्ट सी के पास निर्माणाधीन नाला।
- फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनााथ ने शनिवार को तारामंडल इलाके के बुद्ध विहार पार्ट-सी में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनवाए जा रहे नाले का निरीक्षण किया था। नाले की दीवार की लंबाई देख उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाने के साथ इसे जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद नाले का निर्माण कार्य तो रुक गया लेकिन वहां के लोगों की समस्या की कोई चर्चा नहीं है।
जब से नाले का निर्माण शुरू हुआ है तभी से बुद्ध विहार पार्ट-सी के लोग इसको लेकर परेशान हैं। उनका कहना है कि यह नाला उनकी सर्विस लेन में बन रहा है जिसकी वजह से लेन की चौड़ाई कम हो रही है। इसे लेकर अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई हल नहीं निकला। सीएम के निरीक्षण में भी नाले की दीवार को लेकर बात हुई, लेकिन सड़क को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई।