फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह, विजेताओं को किया गया सम्मानित

Sat, 07 Nov 2020 02:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से 27 अक्तूबर से दो नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया। इस दौरान क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय प्रबंधक एलबी झा ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को देश की आर्थिक, राजनीतिक तथा सामाजिक प्रगति में बाधक भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए हर समय ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता के उच्च मानक बनाए रखने के लिए सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलवाई।
विज्ञापन


इसी क्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच 'सतर्क भारत समृद्ध भारत' विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके विजेताओं को क्षेत्रीय प्रबंधक के द्वारा सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में विनोद तिवारी प्रथम, अरविंद त्रिपाठी द्वितीय, आयुषी सिंह तृतीय स्थान पर रहे।

इस मौके पर परविंदर भाटिया, विकास कुमार, आर.पी. सिंह, आनंद मोहन, सर्वेश उमराव, विशाल गुप्ता, अरविंद त्रिपाठी, शुभ लक्ष्मी शर्मा, कोमल कुमारी, अभिजीत सिंह, श्वेता चतुर्वेदी, वर्षा, आकृति बक्शीव अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें