फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर: ट्रेलर से टकराई डीसीएम, एक की मौत

Sat, 07 Nov 2020 11:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, दुबौलिया (बस्ती)।
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
रामजानकी मार्ग पर शनिवार सुबह करीब सात बजे कोहरे के कारण दुबौलिया थाना क्षेत्र के पायकपुर के पास चलती ट्रेलर खड़े डीसीएम में जा टकराई। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन


डीसीएम (यूपी 70 बीटी 9464) का चालक अयोध्या से ह्यूम पाइप लादकर गोरखपर जा रहा था। टायर में कुछ दिक्कत हुई तो रामजानकी मार्ग पर स्थित पायकपुर के पास गाड़ी को खड़ा करके पहिया ठीक करने लगा।

सुबह कोहरा अधिक होने के कारण पीछे से आई गिट्टी लदी ट्रेलर डीसीएम में टकरा गई। इसकी चपेट में आकर डीसीएम चालक दयाशंकर (45) पुत्र हरिशंकर निवासी बनकईयापुर कटारी थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर छोड़कर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें