फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई: बोर्ड ने मूल्यांकन प्रणाली में किया बदलाव, अब यहां जांची जाएंगी कॉपियां

Fri, 17 Dec 2021 02:17 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

टर्म एक की परीक्षाओं के बीच ही बोर्ड ने कॉपियों की मूल्यांकन प्रणाली में बदलाव किया है। ऐसे में अब क्षेत्रीय कार्यालय में कॉपियां जांची जाएंगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से चल रही टर्म एक की परीक्षाओं के दौरान कॉपियों की मूल्यांकन प्रणाली में बड़ा बदलाव किया गया है। अब कॉपियों (ओएमआर) का मूल्यांकन परीक्षा केंद्र पर न होकर क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज पर होगा। इसे लेकर बोर्ड का आदेश जिले के 42 केंद्रों पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


आदेश के बाद गुरुवार को आयोजित इंटर की परीक्षा के बाद परीक्षा केंद्रों पर मूल्यांकन नहीं किया गया। बल्कि सभी कॉपियों को एकत्र कर बोर्ड कार्यालय को भेज दिया गया है। इसके साथ ही जिन कॉपियों का मूल्यांकन परीक्षा केंद्रों पर हो चुका है। उन कॉपियों का दोबारा मूल्यांकन होगा। बता दें कि कोरोना महामारी को लेकर सीबीएसई की ओर से दो टर्म में बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन का फैसला लिया गया है। पहले टर्म 1 के मेजर कोर्स की परीक्षाओं का आगाज 30 नवंबर से दसवीं की परीक्षाओें के साथ हुआ है। जबकि बारहवीं की 1 दिसंबर से शुरू हुई है। दसवीं की परीक्षाएं 11 दिसंबर को समाप्त हो चुकी है।

42 केंद्रों पर चल रही परीक्षा

बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 42 केंद्र बनाए गए हैं। जहां दसवीं और बारहवीं के कुल 15 हजार विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। बोर्ड के पुराने निर्देश के मुताबिक दोपहर एक बजे परीक्षा समाप्त होने के आधे घंटे बाद ही आंसर की परीक्षा केंद्र को ऑनलाइन भेज दी जा रही थी। जिसके बाद मूल्यांकन शुरू हो रहा है। शुरूआती दिनों में तो मूल्यांकन देर शाम तक चल रहा था। नंबर अपलोड करने में भी परेशानी आ रही थी। मगर धीरे धीरे इसमें सुधार हो रहा था।
विज्ञापन

शुरू से विवादों में रहा मूल्यांकन

टर्म एक की बोर्ड परीक्षा और उसका मूल्यांकन शुरू से ही विवादों में रहा है। किसी केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के 30-30 मिनट की देर से प्रश्नपत्र पहुंचे तो सर्वर, इंटरनेट और फोटोकॉपी मशीनों ने भी विद्यार्थियों के साथ साथ केंद्राध्यक्षों का कड़ा इम्तिहान लिया।

परीक्षा के 15 मिनट बाद सील होगी ओएमआर

बोर्ड के निर्देश के मुताबिक परीक्षा के 15 मिनट बाद केंद्राध्यक्ष ओएमआर को पर्यवेक्षक की मौजूदगी में सील कर देंगे। तत्पश्चात पार्सल हस्ताक्षर करने के साथ ओएमआर को सीलबंद करने के समय को भी अंकित करेंगे।
 
गोरखपुर स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय शाही ने बताया कि टर्म एक की परीक्षा के ओएमआर का मूल्यांकन अब परीक्षा केंद्रों पर नहीं होगा। बृहस्पतिवार से आयोजित होने वाली इंटर की सभी परीक्षाओं की कॉपियां का मूल्यांकन क्षेत्रीय कार्यालय पर होगा। सभी कॉपियां वहां भेजी जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें