आर्मी पब्लिक स्कूल कुड़ाघाट के विद्यार्थियों ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा में अपनी प्रतिभा का झंडा बुलंद किया है। छात्रा एशानी पांडेय ने 99.6 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल टॉप करने का गौरव हासिल किया है। जबकि दर्शिनी प्रजापति, मैत्रेयी पांडेय और उदय प्रताप सिंह ने 97.4 फीसदी अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है।
प्रधानाचार्य विशाल त्रिपाठी ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने बताया कि इनके अलावा प्रिंस कुमार को 97, उत्सव कुमारी को 96.8, शिवम मल्ल, आयुषी त्रिपाठी और मृदु श्री को 96.6, दक्ष त्रिपाठी को 96.4, अपेक्षा गुप्ता और आशीष प्रताप सिंह, संजना मल्ल, तनु सिंह ने 95.8 फीसदी, आदित्य सिंह यादव और कार्तिकेय तिवारी ने 95.6 फीसदी अंक हासिल किया है।
केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षाओं में जलवा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी दसवीं के परिणाम में केंद्रीय विद्यालय नंबर एक एयरफोर्स के मेधावियों ने अपने मेधा का परचम लहराया है। दसवीं की परीक्षा में 314 विद्यार्थी शामिल हुए थे। सभी विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं। जिसमें से 82 विद्यार्थियों को 90 फीसदी से अधिक अंक मिले हैं। जबकि 149 विद्यार्थियों को 75-89.9 फीसदी अंक, 79 विद्यार्थियों को 60-74.9 फीसदी अंक मिले हैं। ऐसे ही पूर्व में घोषित बारहवीं की परीक्षा का परिणम भी शत प्रतिशत रहा है। 20 विद्यार्थियों को 90 फीसदी से अधिक, 84 विद्यार्थियों को 75-89.9 फीसदी और 30 विद्यार्थियों को 60-74.9 फीसदी अंक मिले हैं। प्रधानाचार्य एसके श्रीवास्तव ने सभी सफल विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।
सीबीएसई बोर्ड के हाई स्कूल परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए। जिसमें सरस्वती शिशु मन्दिर पक्कीबाग़ के आशीष धर दूबे ने 97.2 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। द्वितीय स्थान विधु श्रीवास्तव (94.8) और तृतीय स्थान क्षितिज श्रीवास्तव 94.6 फीसदी अंक हासिल कर प्राप्त किया है। परीक्षा प्रमुख गिरीश चन्द्र पाण्डेय ने बताया कि विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा में पक्कीबाग़ के कुल 262 छात्र सम्मिलित हुए थे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजेश सिंह ने बताया कि चतुर्थ स्थान पर संयुक्त रूप से शशांक पाण्डेय व आयुष्मान त्रिपाठी 93.8 फीसदी रहे। पांचवे स्थान संयुक्त रूप से श्रद्धा शाही व श्रेया पाण्डेय 93.6 फीसदी अंक प्राप्त किया। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को पुष्प की माला पहनाकर व मिष्ठान खिला कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य संजय श्रीवास्तव, विद्यालय के अध्यक्ष पुष्पदन्त जैन, विद्यालय समिति की कोषाध्यक्ष प्रो कीर्ति पाण्डेय, विनय चतुर्वेदी, ओमप्रकाश गुप्त, विजय प्रताप तिवारी और आशीष धर द्विवेदी आदि उपस्थित रहे। विद्यालय की इस सफलता पर प्रान्त के संगठन मंत्री रामय, प्रदेश निरीक्षक कमलेश कुमार सिंह, प्रबंधक बलराम अग्रवाल, डॉ रामनाथ गुप्त, शिशुकुल प्रमुख सुनील कुमार एवं विद्या भारती कार्यालय प्रमुख कृष्ण कुमार आदि ने शुभकामनाएं दी है।
एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई की ओर से जारी दसवीं के परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। निर्भीक विश्वास ने 98.8 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया है। इसके अलावा अपराजिता मिश्रा 97.6 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान जबकि साक्षी सिमरन द्विवेदी 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद रही। निर्भीक विश्वास और अपराजिता मिश्रा ने गणित में 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के 28 बच्चों ने 90 फ़ीसदी से अधिक अंक प्राप्त किया।
सफल विद्यार्थियों को चेयरमैन संजीव कुमार, निदेशक राजेश कुमार, सहायक निदेशक संदीप कुमार, प्रधानाचार्य वी सी चाको, एडमिनिस्ट्रेटर अफरोज खान, परीक्षा नियंत्रक शंभूनाथ कुशवाहा, को-ऑर्डिनेटर अर्चना पाठक आदि ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी है।
विद्यालय के चेयरमैन संजीव कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान बच्चों का रिजल्ट जारी होना सीबीएसई का बेहतर प्रयास है।निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए बच्चों को लगातार परिश्रम करना होगा। इस दौरान सहायक निदेशक संदीप कुमार, प्रधानाचार्य वीसी चाको, सुमित चौधरी, जितेंद्र शर्मा, रितेश सिंह, अभिषेक राव, अजय रावत, नीरज शुक्ला, रणविजय यादव, सुनीता मिश्रा, ओपी यादव, करण गुप्ता आदि मौजूद रहे।