फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAT Result 2021: कैट में बस्ती के सृजन को मिला पहला स्थान, बोले- छोटे लक्ष्य को साध हासिल कर सकते हैं बड़ा मुकाम

Thu, 06 Jan 2022 11:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।

सार

सृजन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को देते हुए कहा कि बचपन से छोटे-छोटे लक्ष्य निर्धारित करके वे यहां तक पहुंचे हैं। इसके लिए उन्होंने कभी भी कोचिंग का सहारा नहीं लिया।
विज्ञापन
माता-पिता के साथ सृजन बंसल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती शहर के द्विजेश मार्ग निवासी पीएनबी के मंडल प्रमुख वेद प्रकाश बसंल के पुत्र सृजन बंसल ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) में पहला स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन


इससे पहले 2017 में उन्होंने आईआईटी की परीक्षा में 235वीं रैंक हासिल की थी। उन्होंने छह माह पहले ही अमेरिका की मल्टीनेशनल कंपनी ज्वाइन की है। नौकरी के दौरान सृजन ने आईआईएम की ओर से आयोजित कैट में देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर परिवार व समाज को गौरवान्वित किया है।

सृजन ने बताया कि बचपन से छोटे-छोटे लक्ष्य निर्धारित करके वे यहां तक पहुंचे हैं। यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कभी भी कोचिंग का सहारा नहीं लिया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता- पिता को दिया।

छोटे लक्ष्य को साध हासिल कर सकते हैं बड़ा मुकाम

आईआईएम की राष्ट्रीय परीक्षा कैट में प्रथम स्थान हासिल करने वाले सृजन बंसल ने कहा कि छोटे लक्ष्य को साध कर बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है। यही मैंने भी किया है। गहन अध्ययन व खुद पर विश्वास के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में उतरना चाहिए। समाज में प्रतिस्पर्धा का दौर सदैव रहा है, मगर सफल वही हुआ, जिसने संजीदगी के साथ दृढ़ इच्छा शक्ति से खुद को तैयार किया।

विज्ञापन


सृजन बुधवार को अपने द्विजेश मार्ग स्थित आवास पर बातचीत कर रहे थे। अमेरिकन मल्टी नेशनल कंपनी में बतौर साफ्टवेयर इंजीनियर सृजन कहते हैं कि सफलता के लिए सबसे पहला मंत्र खुद का लक्ष्य तय करें। उसके बाद उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूरे लगन से जुट जाएं। उससे संबंधित छोटी परीक्षाओं में खुद की तैयारी को जांच लें।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में सृजन ने कहा कि छात्र जीवन को मैंने बेहद गंभीरता से लिया। इसी का परिणाम रहा कि मैं 2017 में आईआईटी में चयनित हुआ। आईआईटी पूरा होने से पहले ही मेरा चयन अमेरिकन साफ्टवेयर कंपनी में हो गया। इसके बाद भी मैंने अपनी तैयारी जारी रखी और कैट की परीक्षा में सफल हुआ। सादगी पसंद सृजन इसके लिए अपने माता- पिता को श्रेय देते हैं। कहते हैं कि उनका आशीर्वाद और मेरी मेहनत से मुझे यह मुकाम हासिल हो गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें