युवक पर हमला, तीन पर मुकदमा
- पैकोलिया थाने के गाजीपुर गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया। गाजीपुर गांव के युवक की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसके पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पैकोलिया थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव निवासी रामकृष्ण सिंह का आरोप है कि मंगलवार की दोपहर करीब पौने तीन बजे उनका बेटा सुजीत कुमार सिंह हसीनाबाद बाजार जा रहा था। पहले से घात लगाते बैठे गांव के तीन लोगों ने उस पर हमला बोल दिया और मारपीट कर घायल कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। घटना की सूचना पर उसे बेहोशी की हालत में थाने ले गए। पुलिस ने घायल के पिता की तहरीर पर गाजीपुर गांव निवासी सौरभ सिंह, अंकित सिंह और विपिन वर्मा के मुकदमा पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष पैकोलिया प्रदीप सिंह ने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
----------