फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज: सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के लिए मिले नौ विशेषज्ञ डॉक्टर, जानिए कब शुरू होगा इलाज

Mon, 15 Nov 2021 10:13 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अब एक कार्डियक, तीन न्यूरो सर्जन, तीन न्यूरो फिजिशियन, एक आंकोलॉजी (कैंसर सर्जन) और एक नेफ्रोलॉजी (किडनी रोग विशेषज्ञ) की ज्वाइनिंग हो गई है।
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में नौ विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। इनमें कार्डियोलॉजी, न्यूरो फिजिशियन, न्यूरो सर्जन, नेफ्रोलॉजी और आंकोलॉजी सर्जन शामिल हैं।
विज्ञापन


बीआरडी में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएसएसवाई) के तहत 200 बेड का सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक बनाया गया था। लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती न होने से वहां इलाज उपलब्ध नहीं था। कोविड महामारी के बीच सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में 200 बेड का कोविड वार्ड बना दिया गया था।  

इस बीच शासन की ओर से सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती का फैसला लिया गया। अब एक कार्डियक, तीन न्यूरो सर्जन, तीन न्यूरो फिजिशियन, एक आंकोलॉजी (कैंसर सर्जन) और एक नेफ्रोलॉजी (किडनी रोग विशेषज्ञ) की ज्वाइनिंग हो गई है। बताया जा रहा है कि दो कार्डियोलॉजी और तीन यूरोलॉजी के डॉक्टरों की तैनाती भी 22 नवंबर से पहले हो जाएगी।
विज्ञापन


दो साल के लिए की गई है तैनाती
सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर तैनात किए गए सभी डॉक्टरों से दो साल का बांड भराया गया है। इस दौरान वे मेडिकल कॉलेज को छोड़ नहीं पाएंगे।

दिसंबर माह में शुरू हो जाएगा इलाज
22 नवंबर तक सभी पदों पर तैनाती होने के बाद उम्मीद है कि दिसंबर माह के पहले सप्ताह में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक शुरू होने की उम्मीद है। बता दें, पहले 12 नवंबर से ही सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक शुरू होना था।

बीआरडी में लंबे समय से नहीं थे विशेषज्ञ
लंबे अर्से से बीआरडी मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती नहीं थी। करीब 12 साल पहले हृदय रोग विशेषज्ञ के रूप में एक डॉक्टर थे। वह सेवानिवृत्त हो गए। इसके अलावा एक नेफ्रोलॉजी के डॉक्टर मिले थे, जिन्होंने स्वेच्छा से त्यागपत्र दे दिया था।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताा कि सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के नौ विशेषज्ञ डॉक्टर मिल गए हैं। अभी पांच और विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती होगी। सभी की तैनाती के बाद जल्द से जल्द ब्लॉक शुरू कर दिए जाएंगे। इसके बाद से मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों को दिखाने के लिए कही और जाने की जरूरत नहीं होगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें