पाइप लाइन के लिए गड्डा खोदते नगर विधायक।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर शहर के कई मोहल्ले पानी के लिए जूझ रहें हैं। ऐसे में नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने खुद कुदाल उठाकर शुक्रवार को खुदाई शुरू कर दी। इस दौरान कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गौरतलब है कि नकहा वार्ड के केवटहिया पिछले 25 वर्षों से पीने के पानी की जलापूर्ति नहीं थी।
शुक्रवार सुबह नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने अपनी उपस्थिति में जलनिगम के द्वारा पाइप लाइन डालने का काम शुरू कराया। इससे पहले भी रविवार को पेयजल की पाइप लाइन बिछाने में घटिया पाइप लगाने और सीवर लाइन बिछाने में गड़बड़ी मिलने पर जल निगम ने गोरखपुर के 30 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इनमें से दो के खिलाफ चार्जशीट जारी कर दी गई है।
नगर विधायक ने जांच के दौरान निमार्णकार्य घटिया होने की सूचना जल निगम को दी थी।