फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटेरों का आतंक: रिटायर्ड नर्स के गले से सोने की चेन लूटकर बाइक सवार फरार, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

Wed, 23 Mar 2022 11:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पीड़िता के मुताबिक चेन की कीमत करीब 70 हजार रुपये थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो अज्ञात के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के मोगलहा के पास मंगलवार को बाइक सवार बदमाश रिटायर्ड नर्स के गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए थे। बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, शाहपुर थाना क्षेत्र के अशोक नगर बशारतपुर निवासी रुध्यानती सिंह स्वास्थ्य विभाग सेस्टाफ नर्स के पद से सेवानिवृत्त हैं। इनका नाती अराध्य प्रताप सिंह गुलरिहा क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। मंगलवार की सुबह लगभग 8 बजे रुध्यानती सिंह ऑटो से अपने नाती को स्कूल पहुंचाने र्गईं थीं। वहां से घर आने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थीं।

इसी दौरान बाइक एजेंसी के पास बाइक सवार दो बदमाश आए और झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पीड़िता के मुताबिक चेन की कीमत करीब 70 हजार रुपये थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो अज्ञात के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

500 रुपये कमाने के चक्कर में गंवा दिए बीस हजार रुपये

चौरीचौरा इलाके में एक एटीएम के बाहर सोमवार को पांच सौ रुपये कमाने के चक्कर में एक युवक ने अपने बीस हजार रुपये गंवा दिए। रुमाल में बंधे 20,500 रुपये के कथित छोटे नोट के बदले दो जालसाजों ने युवक से 200 रुपयों की नोटों की गड्डी ले ली और चलते बने। युवक ने रुमाल खोलकर देखा तो उसमें रुपयों की जगह पर कागज की गड्डी थी। युवक की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा के खैराबाद निवासी रामू निषाद सोमवार को एसबीआई शाखा स्थित एटीएम से रुपये निकालने गए थे। बीस हजार रुपये निकालकर जैसे ही बाहर आए तो दो जालसाजों ने कहा कि छोटे नोट ले ले लो,अपने बड़े नोट दे दो। उसके बदले में मुझसे पांच सौ रुपये ज्यादा ले लो। रामू, जालसाजों के झांसे में आ गए।

दो सौ की 20 हजार की गड्डी लेकर, रुमाल में बंधी कागज की गड्डी थमाकर जालसाज फरार हो गए। रामू ने घर जाकर रुमाल खोला तो पाया कि उसमें नोटों की जगह पर कागज की गड्डी थी। मंगलवार की दोपहर में रामू ने चौरीचौरा पुलिस को घटना की तहरीर देकर कार्रवाई का अनुरोध किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें