फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआरसीटीसी: कोरोना का भय खत्म, भारत दर्शन यात्रा ट्रेन हुई फुल

Thu, 14 Oct 2021 07:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

अभी तक भारत दर्शन यात्रा वाली ट्रेनों में सीटें फुल नहीं हो पाती थी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है, छूटने के तीन दिन पहले ही ट्रेन में एक भी सीट नहीं बची है।
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना का भय अब लोगों में खत्म हो गया है। पिछले दो वर्षों में यह पहला मौका है कि गोरखपुर से चलने वाली भारत दर्शन यात्रा ट्रेन फुल हो गई है। 16 अक्तूबर को चलने वाली यह ट्रेन सात ज्योतिर्लिंगों का दर्शन कराएगी। इसके तहत श्रद्धालुओं को 12 रात और 13 दिन का टूर पैकेज मिला है।

विज्ञापन


अभी तक भारत दर्शन यात्रा वाली ट्रेनों में सीटें फुल नहीं हो पाती थी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है, छूटने के तीन दिन पहले ही ट्रेन में एक भी सीट नहीं बची है। इस ट्रेन में गोरखपुर के अलावा देवरिया सदर, बेल्थरारोड, मऊ, वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर और झांसी में बैठने की सुविधा मिलेगी।

सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात के समय का शाकाहारी भोजन मिलेगा। ठहरने की व्यवस्था धर्मशालाओं में रहेगी। स्थानीय यात्राएं लोकल बसों से पूरी होंगी। आईआरसीटीसी के विकास गुप्ता ने अनुसार टूर पैकेज का किराया 12265 रुपये निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें