फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर से निकलेगा जुलूस, बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Thu, 14 Oct 2021 06:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सुबह 10 बजे से जुलूस की समाप्ति तक महानगर क्षेत्र में वाहनों का डायवर्जन और कुछ रुट पर इसे प्रतिबंधित कर दिया गया है। एसपी ट्रैफिक आरएस गौतम ने बताया कि संबंधित क्षेत्रों में पुलिसवालों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर से विजयदशमी के अवसर पर शुक्रवार को जुलूस निकाला जाएगा। इसके मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव कि या गया है। सुबह 10 बजे से जुलूस की समाप्ति तक महानगर क्षेत्र में वाहनों का डायवर्जन और कुछ रुट पर इसे प्रतिबंधित कर दिया गया है। एसपी ट्रैफिक आरएस गौतम ने बताया कि संबंधित क्षेत्रों में पुलिसवालों की ड्यूटी लगा दी गई है।

विज्ञापन


यह हुआ है बदलाव...

  • धर्मशाला चौराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वह गंगेज दुर्गाबाड़ी, सूर्यकुंड होते हुए जाएंगे।  
  • जेपी हॉस्पिटल से गोरखनाथ मंदिर की ओर वाहन नहीं जा सकें गे। वाहनों को जेपी अस्पताल गली से दुर्गाबाड़ी होकर भेजा जाएगा।
  • इंडस्ट्रियल एरिया मोड़ से गोखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, इन्हें रामनगर तिराहा, नकहा ओवरब्रिज होते हुए भेजा जाएगा।
  • ग्रीन सिटी मोड़ से गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित होंगे। इन्हें सूरजकुंड होते हुए भेजा जाएगा।
  • दुर्गाबाड़ी रेलवे क्रॉसिंग से झूलेलाल मंदिर की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ऐसे वाहनों को दुर्गाबाड़ी से सूरजकुंड होकर भेजा जाएगा।
  • सूरजकुंड से रामलीला मैदान की तरफ जुलूस समाप्ति तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन ग्रीन सिटी मोड़ होते हुए जाएंगे।
  • गोरखनाथ थाने के पीछे तिराहे से गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, यह वाहन थाने के पीछे होते हुए जाएंगे।
  • लेबर तिराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ वाहन प्रतिबंधित होंगे। वाहनों को जाहिदाबाद तिराहे से उनके गन्तव्य की ओर भेजा जाएगा।
  • दशहरी बाग तिराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वाहन कौड़ियहवा मोड़ होकर इंडस्ट्रियल मोड़ होते हुए भेजा जाएगा।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें