फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्णय: एमएमएमयूटी में बीसीए व इंटीग्रेटेड एमसीए कोर्स को मिली मंजूरी, नियुक्ति पर भी लगी मुहर

Wed, 16 Mar 2022 12:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

विश्वविद्यालय के प्रबंध बोर्ड की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। संविदा शिक्षकों का वेतन बढ़ाया गया, अतिथि संविदा शिक्षकों की नियुक्ति पर भी मुहर लगी।
विज्ञापन
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में तीन वर्ष के बीसीए और चार वर्ष के इंटीग्रेटेड एमसीए पाठ्यक्रम शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। बीटेक कंप्यूटर एप्लीकेशन को शुरू करने और मानविकी व प्रबंधन अध्ययन विभाग को अलग करने की रूपरेखा को जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. जेपी पांडेय की अध्यक्षता में मंगलवार को एमएमएमयूटी की प्रबंध बोर्ड की बैठक में इन पाठ्यक्रमों और विभागों को संचालित करने की मंजूरी मिल गई। विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि अब मानविकी व प्रबंधन विज्ञान की जगह प्रबंध अध्ययन विभाग और मानविकी और सामाजिक विज्ञान विभाग नाम से दो अलग-अलग विभाग संचालित होंगे।

इन प्रस्तावों को विद्या परिषद की मंजूरी मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रबंध बोर्ड के समक्ष रखा था। बोर्ड ने विश्वविद्यालय में संचालित समस्त स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों एवं अन्य विभागों में नियुक्त संविदा शिक्षकों के मासिक मानदेय में वृद्धि किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। अब संविदा के आधार पर नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर को प्रतिमाह 57700, एसोसिएट प्रोफेसर को 85000 एवं प्रोफेसर को 110000 मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

बीटेक कंप्यूटर व आईटी की सीटें बढ़ेंगी

प्रबंध बोर्ड की बैठक में बीटेक कंप्यूटर साइंस और बीटेक आईटी में 60-60 सीटों की बढ़ोतरी का फैसला किया गया। इस फैसले के बाद नए शैक्षणिक सत्र में बीटेक कंप्यूटर साइंस में 180 और बीटेक आईटी में 120 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा।

रिसर्च डेवलपमेंट सेल की स्थापना होगी

यूजीसी के दिशा-निर्देश के क्रम में रिसर्च डेवलपमेंट सेल की स्थापना के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई। बैठक में तय हुआ कि रिसर्च डेवलपमेंट सेल कुलपति की अध्यक्षता में कार्य करेगा। अलग-अलग चार कमेटियां बनेंगी, जिनमें आठ लोगों को रखा जाएगा। सेल में विश्वविद्यालय के अलावा बाहर के उद्यमी, इनोवेशन, अकादमिक आदि लोग रखे जाएंगे।

बैठक में ये निर्णय भी लिए गए

  • रिक्त परीक्षा नियंत्रक एवं सहायक कुलसचिव के पदों पर नियुक्ति किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी।
  • आउटसोर्सिंग से भरे जाएंगे कंप्यूटर ऑपरेटर के 10 पद।
  • शोध पत्रों की गणना किए जाने संबंध में केवल यूजीसी केयर लिस्ट में सम्मिलित शोध पत्रिकाओं को आधार माने जाने के प्रस्ताव को मंजूरी।
  • शोध और अध्यापन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए वर्तमान शैक्षणिक पदों के अतिरिक्त 113 अतिरिक्त शैक्षणिक पदों के सृजन किए जाने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक स्वीकृति।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें