गोरखपुर में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन रविवार को राजकीय स्पर्श दृष्टिबाधित इंटर कॉलेज में भी किया गया, जहां 18 दृष्टिबाधितों प्रतिभागियों ने परीक्षा में शामिल होकर अपने सपनों को उड़ान दी। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने कहा कि इस सराहनीय पहल से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को पढ़-लिखकर भविष्य संवारने में मदद मिलेगी।
पहली पाली में सुबह 11 बजे से आयोजित परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थी सुबह 10 बजे से ही केंद्र पर पहुंचने लगे थे। प्रधानाचार्य लक्ष्मी शंकर जायसवाल ने कहा कि छात्रवृत्ति के माध्यम से बच्चों के आगे की पढ़ाई की राह आसान हो जाती है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में शिक्षक विनोद कुमार, प्रदीप मिश्रा, शारदा प्रसाद प्रजापति, राजकुमार यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसे भी पढ़ें: लापता बालिका पड़ोसी के घर तड़पती मिली...अस्पताल में तोड़ा दम
परीक्षा को संपन्न कराने में डॉ. सुबोध कुमार मिश्र, डॉ. विजय कुमार चौधरी, डॉ. विजय कुमार सिंह, डॉ. इक्ष्वाकु प्रताप सिंह, नंदन शर्मा, डॉ. मंजेश्वर, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. शिव कुमार बरनवाल, डॉ. अखिलेश कुमार गुप्ता, श्रीकांत मणि त्रिपाठी, ओम प्रकाश और शैलेष की विशेष भूमिका रही।
इसे भी पढ़ें: रात में गुलाबी ठंड से सिहरन, सुबह छाई धुंध
बोले परीक्षार्थी
परीक्षा की तैयारी के लिए मेहनत की थी। अब परिणाम का इंतजार रहेगा। अगर छात्रवृत्ति मिली तो आगे के पढ़ाई की राह आसान हो जाएगी।
-रिया शर्मा
परीक्षा अच्छी हुई है। लेकिन प्रश्न थोड़े कठिन थे, जिन्हें हल करने में ज्यादा समय लग गया। थोड़ा और समय मिला होता तो और बेहतर पेपर होता।
-अमर साहनी
परीक्षा देकर बहुत अच्छा लग रहा है। इस तरह की परीक्षाएं आगे की बड़ी परीक्षाओं के लिए काफी मददगार साबित होती हैं। इससे आत्मविश्वास बढ़ जाता है।
-काश्वी राय
इसे भी पढ़ें: नगर निगम कर्मी ने की तलाकशुदा पत्नी की हत्या, बचाव में आईं दो बेटियां गंभीर
गोरखपुर में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा।
- फोटो : अमर उजाला।
पेपर आसान ही था, ऐसे में इस परीक्षा को देकर आत्मविश्वास बढ़ा है। कुछ प्रश्न उलझाने वाले थे जिन्हें साल्व करने में थोड़ा समय लग गया।
-राज कन्नौजिया
पूरी तैयारी के साथ परीक्षा देने आया था। अगर छात्रवृत्ति मिल गई तो इससे आगे की पढ़ाई बेहतर तरीके से कर सकूंगी, इससे काफी सहूलियत होगी।
-आराधना पांडेय
प्रतियोगी परीक्षाओं के सवाल कैसे होते हैं, इस परीक्षा को देने के बाद पता चला। छात्रवृत्ति मिली तो भविष्य में पढ़ाई करने में काफी राहत मिलेगी।-
पंकज राय
इसे भी पढ़ें: छोड़ने के तीन घंटे बाद होटल भूकंप से जमींदोज... कांप उठे अंकित; कहा-ईश्वर की कृपा से बची जान
किसी प्रतियोगी परीक्षा की तरह इस छात्रवृत्ति परीक्षा को लिया है। छात्रवृत्ति परीक्षा से प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी हो सकी है।
-आस्था सिंह
इस परीक्षा से आगे की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में आसानी होगी। इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है।
-आदित्य कुमार।