फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बरामदे में सो रही महिला के कत्ल की कोशिश, हालत नाजुक

Sat, 20 Nov 2021 07:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

खोराबार थाना क्षेत्र के नौवाअव्वल गांव के टोला बिनहा का मामला, मेडिकल कॉलेज में चल रहा है महिला का इलाज, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज।
विज्ञापन
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के नौवाअव्वल गांव के बिनहा टोले में शुक्रवार की देर रात एक युवक ने घर के बरामदे में सो रही दुर्गावती (38) के गले पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस मामले में अज्ञात युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बिनहा गांव निवासी संजय की पत्नी दुर्गावती अपने बेटे राज (10) के साथ घर के बरामदे में सोई थी। घरवालों का कहना है कि शुक्रवार की रात करीब 12 बजे एक युवक ने दुर्गावती के गले पर चाकू से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसकी चीख सुनकर परिजनों की नींद खुली। परिजनों के बाहर निकलने से पहले हमलावर वहां से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस को वहां से एक चाकू मिला।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि दो दिन पूर्व किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर दुर्गावती को धमकी दी थी। घायल दुर्गावती को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दुर्गावती के पति संजय बेंगलुरु में मजदूरी करते हैं। दुर्गावती की मां भी शुक्रवार को बेटी के घर आई थी। वह दुर्गावती की बेटियों रागिनी (10) एवं अंशिका (5) के साथ दूसरे कमरे में सो रही थी।
विज्ञापन


इस संबंध में खोराबार के इंस्पेक्टर राहुल सिंह का कहना है कि मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की वजह पता नहीं चल पाई है। महिला की हालत में सुधार होने पर ही जांच आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें