फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: महिला को लिफ्ट देकर दुष्कर्म की कोशिश, गला भी दबाया

Tue, 19 Sep 2023 10:56 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। महिला का मंगलवार को कोर्ट में बयान कराया जाएगा, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के पीपीगंज इलाके में घर जाने के लिए रविवार की रात में ऑटो का इंतजार कर रही महिला को बाइक सवार ने लिफ्ट देकर दुष्कर्म की कोशिश की। आरोप है कि गला दबाकर उसने हत्या करने की भी कोशिश की। शोर मचाने पर गांववाले आए तो आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गया था।

विज्ञापन


पुलिस ने दुष्कर्म की कोशिश, हत्या की कोशिश की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को महिला का कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज के जंगल कौड़िया के पास रविवार की रात में 10 बजे 35 वर्षीय महिला खड़े होकर तुर्कवलिया जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक पहुंचा। तुर्कवलिया जाने की जानकारी देते हुए बताया कि इतनी रात में ऑटो नहीं मिलेगा। वह उसे घर तक सुरक्षित छोड़ देगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: तीन महीने पहले हुई थी शादी: तीज के दिन ही दुल्हन पहुंची थाने, बोली- पति ने घर से निकाल दिया

विज्ञापन

बाइक सवार युवक की बात पर भरोसा करके महिला उसकी बाइक पर बैठ गई। आरोप है कि तीन किलोमीटर आगे सुनसान स्थान पर युवक ने सड़क किनारे बाइक रोक दी और महिला काे खींचकर धान के खेत में ले गया। जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म का प्रयास किया।

इसे भी पढ़ें: पुरानी रंजिश में कत्ल: वीडियो बना रहे युवक की मां को पीटकर मार डाला, गांव में पुलिस फोर्स तैनात

शोर सुनकर राहगीर बचाने के लिए दौड़े तो आरोपी अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया। डाॅयल 112 पर सूचना देने पर पीपीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बाइक को कब्जे में लेकर थाने आई और आरोपी को पकड़ लिया गया है।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। महिला का मंगलवार को कोर्ट में बयान कराया जाएगा, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें