मारपीट में मौत की सूचना मिलते ही एसपी नार्थ मनोज अवस्थी, सीओ चौरीचौरा योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। घायल किशोरी को अस्पताल भेजा गया। मौके से पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।
इसे भी पढ़ें: पिता का साया हटा, मां बनीं ढाल और बेटी टॉपर
गांव में बेटे पर ही ईंट मारने की चर्चा
वहीं गांव में यह भी चर्चा है कि बलवंत सिंह जब मोबाइल फोन मांगने के लिए विक्की के पास गए तो मारपीट हो गई। इस दौरान विक्की ने ईंट चला दी। बलवंत किनारे हट गया। इस दौरान ईंट, विक्की की मां को ही लग गई और उनकी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।