फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर:11 पुलिसकर्मियों का एएसपी ने काटा चालान, जानिए क्या है वजह

Mon, 14 Jun 2021 06:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।

सार

सड़क पर खुद उतरे एएसपी, वाहनों की चेकिंग करके काटे चालान
विज्ञापन
पुलिस कर्मी का चालान करते एएसपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एएसपी ने सोमवार को खुद वाहन चेकिंग का जिम्मा संभाला। पुलिस लाइंस गेट के सामने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। बिना हेलमेट के बाइक चलाते पाए जाने पर 11 पुलिस कर्मियों का चालान काटा। दोबारा नियम का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


बता दें कि बढ़ते हुए सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस लगातार चेकिंग कर रही है। लोगों को नियम का पाठ बढ़ा रही है। लेकिन इसके बाद भी सड़क हादसे कम नहीं हो रहे हैं। बिना हेलमेट के लोग बेधड़क घूम रहे हैं।

सोमवार को जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में एएसपी सुरेश चंद रावत ने सोमवार को खुद वाहन चेकिंग का जिम्मा संभाला। वह पुलिस लाइंस गेट के सामने चेकिंग करने के लिए खड़े हो गए। इस दौरान 11 ऐसे पुलिसकर्मी मिले जो बिना हेलमेट के वाहन चलाते हुए मिले।
विज्ञापन


एएसपी ने तत्काल इनका ई-चालान काट दिया। साथ ही चेतावनी दी की अगर दोबारा बिना हेलमेट के बाइक चलाते हुए मिले तो कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कर्मियों अलावा 31 अन्य वाहनों का चालान किया। विशेष अभियान के तहत जिले में कुल 332 व्यक्तियों का बिना हेलमेट के चलते हुए मिलने पर चालान किया गया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें