फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: राष्ट्रपति कार्यक्रम में कोरोना बचाव के लिए है खास व्यवस्था, इन नियमों का करना होगा पालन

Fri, 27 Aug 2021 05:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

गोरखपुर में राष्ट्रपति की सुरक्षा और उनके आसपास जाने वाले सभी को कोरोना की जांच करानी होगी। कोरोना से बचाव के लिए यह कदम उठाया गया है। सुरक्षा को लेकर लखनऊ से आए पुलिस अपर महानिदेशक सुरक्षा विनोद कुमार सिंह ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भटहट ब्लाक के पिपरी में 28 अगस्त  को आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कर कमलों द्वारा किया जाएग। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ विनोद कुमार सिंह पिपरी में पहुंचे थे। 

मंच की सुरक्षा का दायित्व संभाल रहे पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी से आवश्यक जानकारियां प्राप्त कर कार्यक्रम स्थल मंच पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रपति भवन से प्राप्त प्रोटोकॉल और शासन से मिले दिशानिर्देशों का शत प्रतिशत पालन किया जाए।
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि बाहर के पुलिस अधिकारियों, मजिस्ट्रेटों एवं अन्य कर्मचारियों की मानक अनुसार ड्यूटी लगाने व महामहिम के आसपास मौजूद सभी लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए। अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि कोविड पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार सहायक पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर कुलदीप मीना एसडीएम कैंपियरगंज अरुण कुमार सिंह भी रहे मौजूद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें