भू माफिया कमलेश यादव के ठगी के मामले सामने आने के बाद पुलिस ने कमलेश और उसके साथी दीनानाथ, मनोज को जेल भेजा था। हालांकि, दीनानाथ वर्तमान में जमानत पर बाहर है, लेकिन कमलेश और मनोज जेल में है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बिना लाइसेंस और पंजीकरण के दौड़ती मिलीं पांच एंबुलेंस, सीज
जांच के दौरान 2019 में लिपिक रहे वर्तमान में सब रजिस्ट्रार चौरीचौरा चंद्रशेखर शाही को भी जेल भेजा गया। अब पुलिस की जांच में दो और अधिकारियों के नाम सामने आ गए हैं, जिसमें से एक आंबेडकर नगर में तैनात बताया जा रहा है। पुलिस कभी भी साक्ष्यों के आधार पर इन पर कार्रवाई कर सकती है।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि भू-माफिया कमलेश यादव व उसके साथियों पर एक और केस तहरीर के आधार पर दर्ज किया गया है। पुलिस दर्ज सभी केस की गहनता से जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी। जो भी गिरोह में शामिल है, सभी पर कानूनी कार्रवाई पुलिस करेगी।