फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास दुबे एनकाउंटर के बाद बदमाशों में छाया ऐसा खौफ, सख्ती से पहले ही कर रहे सरेंडर

Fri, 17 Jul 2020 08:15 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • कानपुर मुठभेड़ कांड के बाद पुलिस ने तेज की कार्रवाई
  • एक हफ्ते में तीन बदमाशों ने सरेंडर किया, चार को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
विकास दुबे की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर मुठभेड़ कांड के बाद पुलिस ने बदमाशों पर शिकंजा कसना शुरू किया तो कई खुद ही कोर्ट में हाजिर हो गए। पिछले एक हफ्ते में तीन बदमाशों ने कोर्ट में सरेंडर किया है, वहीं पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया है।  

विज्ञापन


कानपुर में बदमाशों द्वारा पुलिसकर्मियों की हत्या के घटना के बाद से ही जिले और थाने में टॉप 10 बदमाशों की सूची नए सिरे से तैयार की गई है। सूची तैयार होने के साथ ही पुलिस ने धर पकड़ भी तेज कर दी है।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में कम उम्र के बदमाश बने चुनौती, पुलिस ऐसे तैयार कर रही है दबोचने का खाका
विज्ञापन


पुलिस की सख्ती का ही असर है कि माफिया राकेश यादव पिपराइच के एक पुराने मामले में जमानत खारिज कराकर बुधवार को कोर्ट में हाजिर हो गया। इसी तरह गोरखनाथ थाने के दो गैंगेस्टर भी कोर्ट में हाजिर हो चुके हैं।
 

Trending Videos

उदाहरण के लिए पढ़ें ये केस

  • केस 1. मुठभेड़ में विपिन सिंह के मारे जाने के बाद से ही उसका आका माफिया राकेश यादव फरार चल रहा था। टॉप 10 की सूची में उसका नाम शामिल कर पुलिस ने गिरफ्तारी का दबाव बनाया तो बुधवार को वह कोर्ट में हाजिर हो गया।
  • केस 2. दो दिन पहले गोरखनाथ थाने के जंगल तिनकोलिया नंबर दो निवासी अनूप यादव और शाहपुर के हरसेवकपुर दो निवासी वीरेंद्र यादव उर्फ सोनू ने भी पुलिस के दबाव में कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।
  • केस 3. शाहपुर पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ में मारे गए विपिन सिंह के मामा और थाने के टॉप 10 बदमाशों की सूची में शामिल बीएसन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा। उसपर भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
  • केस 4. बुधवार को ही कैंट पुलिस ने थाने के टॉप 10 की सूची में शामिल 15-15 हजार रुपये के इनामी बदमाश विवेक चौहान और संतोष पासवान को दबोच लिया। दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेजा।
इसे भी पढ़ें- दुर्दांत विकास दुबे की खौफनाक मौत के बाद दहशत में हैं गोरखपुर के टॉप-10 बदमाश
 
विज्ञापन

गैंगेस्टर का आरोपित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि पुलिस बदमाशों की धरपकड़ में लगी है। पुलिस के दबाव की वजह से कई बदमाशों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है।

चिलुआताल पुलिस ने शेरपुर के पास से गैंगेस्टर के आरोपित अभय सिंह उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर के जरिए दरोगा मृत्युंजय राय को सूचना मिली कि वह कहीं भागने की फिराक में है। मृत्युंजय राय टीम के साथ पहुंच गए और आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें- माफिया राकेश यादव पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में हाजिर, गोरखपुर के टॉप-10 बदमाशों में है शामिल
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें