फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: शादी का झांसा देकर नर्स से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, कई दिनों से थी तलाश

Tue, 28 Jun 2022 12:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। इस बीच युवती ने काम छोड़कर गोरखपुर के एक नर्सिंग होम में नर्स का काम शुरू कर दिया। यही पर किराये के कमरे में रहती थी। आरोप है कि 10 मई को दिवाकर ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। जानकारी होने पर पीड़िता ने दो दिन पहले दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के शादी का झांसा देकर नर्स से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार रात बस स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने धोखे से मई में दूसरी युवती से शादी भी रचा ली थी। इसकी जानकारी होने के बाद नर्स ने केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन


 पकड़े गए आरोपी की पहचान महराजगंज के कोतवाली इलाके के सोनरा गांव निवासी दिवाकर शर्मा के रूप में हुई। इंस्पेक्टर कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि युवती एक नर्सिंग होम में नर्स है। एक साल पहले वह महराजगंज के एक मॉर्ट में काम करती थी। यहीं पर काम करने वाले युवक से उसकी मुलाकात हो गई थी। दोनों के बीच प्यार हो गया।

आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। इस बीच युवती ने काम छोड़कर गोरखपुर के एक नर्सिंग होम में नर्स का काम शुरू कर दिया। यही पर किराये के कमरे में रहती थी।
विज्ञापन


आरोप है कि 10 मई को दिवाकर ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। जानकारी होने पर पीड़िता ने दो दिन पहले दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी को पुलिस ने जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें