फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय: 9970 अभ्यर्थियों ने दी बीए की प्रवेश परीक्षा, 10 केंद्रों पर हुआ था आयोजन

Sun, 29 Aug 2021 09:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

विश्वविद्यालय सहित शहर के 10 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हुआ, कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने किया दीक्षा भवन केंद्र का निरीक्षण।
विज्ञापन
परीक्षा देकर गोरखपुर विश्वविद्यालय से बाहर आते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए शुरू हुए प्रवेश परीक्षा के तहत रविवार को बीए की प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। अभ्यर्थियों की संख्या अधिक देखते हुए विश्वविद्यालय ने परिसर सहित शहर के 10 जगहों पर केंद्र बनाए थे। कही किसी केंद्र पर किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली।

विज्ञापन


परीक्षा की निगरानी कुलपति प्रो राजेश सिंह स्वय करते दिखे। उन्होंने दीक्षा भवन के तीनों तल पर मौजूद कमरों में व्यवस्था का जायजा लिया। इस बीच बीए में प्रवेश के लिए कुल 11277 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था।

इनमें से कुल 9970 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 1307 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह की पाली में हुई। रविवार छुट्टी की वजह से लोगों को जाम की समस्या से ज्यादा देर नहीं जूझना पड़ा।
विज्ञापन


दूसरी पाली में एएम हिंदी में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा के लिए 340 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। 48 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। ऐसे में केंद्र पर 292 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे।
 

विज्ञापन

इन केंद्रों पर हुई बीए में प्रवेश के लिए परीक्षा

विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न संकाय व विभाग, दिग्विजयनाथ पीजी काललेज, एमपी इंटर कालेज सिविल लाइंस, महात्मागांधी पीजी कालेज बैंक रोड, महात्मा गांधी इंटर कालेज बैंक रोड, एमएसआई इंटर कालेज बक्शीपुर, सरस्वती विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय आर्यनगर, सेंट एंड्रयूज डिग्री कालेज, सेंट एंड्रयूज इंटर कालेज, नेहरू इंटर कालेज।

कल की परीक्षाएं
जन्माष्टमी के चलते सोमवार को किसी प्रवेश परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया है। 31 अगस्त को सुबह पाली में एलएलबी और दोपहर की पाली में एम व एमएससी गणित, डिप्लोमा इन वैदिक मैथेमेटिक्स, सर्टिफिकेट इन वैदिक गणित में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित होगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें