फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: काजल की हत्या के विरोध में शांति मार्च निकाला, आरोपी की मां हिरासत में

Sun, 29 Aug 2021 07:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

गांव में तैनात रही पुलिस-पीएसी, एसपी साउथ के समझाने पर हाईवे जाम स्थगित कियाए हाईवे जाम कर प्रदर्शन की थी तैयारी, अब तक मुख्य आरोपित को नहीं दबोच सकी पुलिस
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में गगहा इलाके के जगदीशपुर भलुआन गांव में 20 अगस्त की रात काजल सिंह की गोली मारकर हत्या के विरोध में रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) की अगुवाई में शांति मार्च निकाला गया। समाज के लोगों के साथ ग्रामीण काजल के घर से लेकर चौराहे तक पहुंचे।

विज्ञापन


उधर, हाईवे जाम करने की सूचना पर एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह पीएसी, पुलिस के साथ पहुंच गए थे। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत कराया। खबर है कि पुलिस ने मुख्य आरोपी विजय प्रजापति की मां को दिल्ली से हिरासत में लिया है। हालांकि विजय अभी पकड़ से दूर है।

जानकारी के मुताबिक, क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विक्रांत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) अधिवक्ता विवेक सिंह समेत समाज के कई लोग रविवार को काजल के घर पहुंचे। उन्होंने पिता राजू नयन सिंह से बातचीत करने के बाद डीएम से भी बात की।
विज्ञापन


आरोपी के गिरफ्तार न होने पर हाईवे जाम करने की तैयारी थी। इसके चलते पुलिस और पीएसी भी तैनात रही। इस दौरान एसपी साउथ भी काजल के घर पहुंचे और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने लोगाें को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद नाराज लोगों ने शांति मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया। विक्रांत सिंह ने कहा कि एक बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई, लेकिन घटना के आठ दिन बाद भी पुलिस आरोपितों को नहीं पकड़ सकी है। इससे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहा है। पुलिस अगर कड़ी कार्रवाई जल्द नहीं की तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

 

विज्ञापन

यह हुआ था

20 अगस्त की रात राजू नयन सिंह के घर पर विजय प्रजापति अपने साथियों के साथ पहुंचा।  पुराने लेनदेन के विवाद में बदमाशों ने राजू नयन की पिटाई शुरू कर दी थी। पिता की पिटाई होता देख बेटी काजल ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इससे नाराज विजय ने काजल के पेट में गोली मार दी थी। लखनऊ में इलाज के दौरान काजल की मौत हो गई थी। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर उठाए सवाल
काजल की हत्या पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि एक बेटी की हत्या कर दी गई और अभी तक आरोपित नहीं पकड़े गए। यह कानून व्यवस्था पर सवाल है। हालांकि पुलिस की ओर से ट्वीट करके उन्हें जवाब दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। एडिशनल एसपी की अगुवाई में पांच टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें