- शासन को जो रिपोर्ट भेजी गई है उनमें अलग-अलग जिलों के सड़कों के पैच मरम्मत व नवीनीकरण का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसमें सर्वाधिक सड़कें गोरखपुर की हैं। गोरखपुर में कुल सड़कों की संख्या 2988 है। इनमें से 1520.90 किमी सड़क को गड्ढामुक्त किया जाएगा जबकि 625 किमी सड़क का नवीनीकरण किया जाएगा।
- महराजगंज जनपद में 1399 सड़कें हैं। उनकी लंबाई 3366 किलोमीटर है। उनमें से 925 किलोमीटर लंबाई में सड़क को गढ्ढामुक्त किया जाएगा जबकि 167 किमी सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा।
- कुशीनगर जिले में 2582 सड़कें हैं। उनकी कुल लंबाई 5261 किलोमीटर है ।उनमें से 1213 किमी सड़कों पर पैच मरम्मत का कार्य किया जाएगा। जबकि 422 किमी सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा।
- देवरिया जिले में कुल 2513 सड़कें हैं। उनकी लंबाई 4324 किमी है। उसमें से 1290 कि मी में पैच मरम्मत का कार्य किया जाएगा। जबकि 396 किलो मीटर में नवीनीकरण का कार्य कराया जाएगा।
लोनिवि मुख्य अभियंता बीबी श्रीवास्तव ने कहा कि शासन की तरफ से सड़कों के गढ्ढामुक्ति का अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। इसकी शुरुआत 15 सितंबर से होगी जो 15 नवंबर तक चलेगी। इस बीच पैच मरम्मत और नवीनीकरण का कार्य कराया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार काम को समय से निपटाया जाएगा।