इस संस्थान में प्रवेश लेने वाले छात्रों को कम खर्च पर होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। इससे न केवल गोरखपुर, बल्कि पूरे पूर्वांचल समेत बिहार से सटे जिलों व नेपाल के विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा।
स्थानीय होटलों से होगा अनुबंध
इंस्टीट्यूट में 400 से अधिक छात्र-छात्राओं को पढ़ाने की व्यवस्था होगी। शहर के होटलों के साथ इस संस्थान का अनुबंध भी होगा। संस्थान में होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में डिप्लोमा से लेकर बैचलर एवं मास्टर डिग्री तक के पाठ्यक्रम संचालित होंगे। संस्थान में शिक्षकों और सभी कर्मचारियों की नियुक्ति नियमित होगी और सभी सरकारी पे रोल पर होंगे।
कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष प्रयास से गोरखपुर में स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के लिए भारत सरकार की तरफ से भी मंजूरी मिल गई है। मानव संसाधन विकास प्रभाग ने 16.40 करोड़ रुपये भी आवंटित कर दिए हैं। इंस्टीट्यूट के लिए गीडा में जल्द जमीन चिह्नित कर ली जाएगी।