‘अधिकारी आप के द्वार’ कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिले में 46 जगहों पर पुलिस की चौपाल लगाई गई। इस दौरान 78 मामले सामने आए जिसमें से 36 का निस्तारण किया गया। कई मामलों में निरोधात्मक कार्रवाई की गई। जमीन से जुड़े विवादों में जांच का आदेश दिया गया है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा खुद चौरीचौरा इलाके में चौपाल लगाए थे।
जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा इलाके के जंगल महादेवा में एसएसपी ने जनता की समस्याओं को सुना गया। उनके सामने 20 प्रार्थना आए, जिसमें दो प्रकरणों में मुकदमा दर्ज करने व दो मामलों में जांच का आदेश दिया गया। एसएसपी ने क्षेत्र से संबंधित बीपीओ (बीट पुलिस आफिसर) के साथ मीटिंग कर दिशा-निर्देश दिया।
विभिन्न थानों पर चौकीदारों व पुलिस कर्मियों से सीधा संवाद किया गया। उन्होंने कार्यालय, मेस, बैरक, चुनाव कार्यालय, हेल्प डेस्क व रजिस्टरों का निरीक्षण कर थाने की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया। इसके अलावा थाना क्षेत्र में पड़ने वाले पोलिंग बूथों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से स्वतंत्र, भयमुक्त होकर मतदान करने के लिए कहा।